फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: धनतेरस पर टूट गए शॉपिंग के रिकॉर्ड, ज्वेलरी, बर्तन और गाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह

Tue, 29 Oct 2024 09:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 29 Oct 2024 09:07 PM IST
सार

Indore News: धनतेरस के साथ आज से पांच दिवसीय दीप पर्व की शुभ शुरुआत, घरों से लेकर बाजारों तक बिखरीं खुशियां। Silver Coin की जबरदस्त डिमांड। Rangoli से सजे घर और बाजार।
 

विज्ञापन
dhanteras 2024 market sarafa shopping bartan bazar gold silver coin rangoli
सराफा में देर रात तक खरीदारी जारी रही। Silver Gold Coin की जबरदस्त खरीदारी हुई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
धनतेरस (Dhanteras) के इस पावन अवसर पर, पूरे देश में खरीदारी और निवेश का उत्साह चरम पर है। आज धनतेरस के साथ पांच दिनी दीप पर्व की शुभ शुरुआत हो रही है। पूरा इंदौर दीपावली मनाने को आतुर है और इस बार खरीददारी ने भी नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। सभी बाजारों में अटाटूट भीड़ उमड़ रही है। Silver Coin और Gold Coin की जबरदस्त डिमांड है। Rangoli से घर और बाजारों को शानदार सजाया गया है।
dhanteras 2024 market sarafa shopping bartan bazar gold silver coin rangoli
बर्तन बाजार में गजब की खरीदारी हुई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
देर शाम तक हुई रजिस्ट्री
आज त्रिपुष्कर योग के कारण लोग मानते हैं कि जो भी काम आज किया जाएगा, उसका तीन गुना फल मिलेगा। इस शुभ मुहूर्त में धन्वंतरि, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जा रही है और यमराज के लिए दीपदान भी किया जा रहा है ताकि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इंदौर में विशेष रूप से, रजिस्ट्रार कार्यालय देर शाम तक खुले रहे, जहां 900 से अधिक रजिस्ट्रियां हुईं, जिससे लगभग 12 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। सराफा बाजार और बर्तन बाजारों में भी ग्राहकों का रुझान देखने को मिला। इंदौर में इस विशेष अवसर पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर जैसी महंगी कार की बिक्री ने भी ध्यान आकर्षित किया। धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत की जा रही है, जो आने वाले दिनों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

सोने चांदी में अब तक का सबसे अच्छा माहौल
सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आज स्वर्ण आभूषणों, सिक्के के साथ बर्तन खरीदने को शुभ माना जाता है। इंदौर अब आभूषणों का भी सबसे बड़ा गढ़ बन गया है। देश के जाने- माने कॉर्पोरेटर ज्वेलरों के भव्य शोरूम खुल गए हैं। पहले सोना सिर्फ सराफा में ही खरीदा और बेचा जाता था। मगर अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-बड़ी दुकानें, शोरूम खुल गए हैं, जिसमें एमजी रोड तो ज्वेलरों के भव्य शोरूमों का ही प्रमुख क्षेत्र हो गया है, जहां पर अभी दीपावली की सजावट भी इतनी आकर्षक है कि कई लोग हैं। आज धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और यही कारण है कि छोटा सराफा, बड़ा सराफा से लेकर एमजी रोड, पाटनीपुरा सहित शहरभर के स्वर्ण आभूषणों की दुकानों, शोरूमों पर सुबह से देर रात तक भीड़ रहेगी। सोने और चांदी के पूजा के लिए सिक्के भी आज खूब खरीदे जाएंगे। यह अनुमान लगाना तो मुश्किल है कि कितने का सोना चांदी बिका पर यह जरूर कह सकते हैं कि अब तक का सबसे अच्छा माहौल इस बार नजर आ रहा है। बाजार नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 

बर्तन बाजार की चमक से प्रदेश रोशन
आज धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीप पर्व की भी शुरुआत हो गई। पूरा इंदौर दुल्हन की तरह सजा है। घरों से लेकर बाजारों तक खुशियां फैली हैं और आज 150 साल से भी अधिक पुराना इंदौर का बर्तन बाजार भी दमक रहा है और वहां की सजावट भी निराली है। तीन मंजिला तक बर्तनों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इंदौर का बर्तन बाजार भी प्रदेश में प्रमुख और अव्वल स्थान रखता है। व्यापारियों का कहना है कि पूरे प्रदेश की बिक्री में इंदौर का हिस्सा 40 प्रतिशत से ज्यादा है। बर्तन बाजार के मुख्य व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार नवरात्रि से जो खरीदारी शुरू हुई है वह हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। बाजार में बहुत जबरदस्त रौनक है। 

सबसे ज्यादा बिकी गाड़ियां, 50 लाख की मोटरसाइकिल से लेकर 5 करोड़ तक की कार खरीदी
यह दिवाली शहर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए हैप्पी साबित हो रही है। आज से तीन दिनी दीपोत्सव में शहर में 780 करोड़ रुपए से ज्यादा के वाहनों की बिक्री होगी। इसमें सबसे ज्यादा वाहन आज बिके हैं। वाहनों की इस बंपर बिक्री से वाहन शोरूम पर उत्सव का माहौल देखा जा सकता है। इसमें 50 हजार की मोटरसाइकिल से लेकर 50 लाख की तक मोटरसाइकिल और 5 लाख की कार से लेकर 1 करोड़ तक की कार शामिल है। शहर में अपनी नई सवारी को घर ले जाने के लिए आज सुबह से ही वाहन मालिक शुभ मुहूर्त में वाहन शोरूम पहुंचने लगे। इसे देखते हुए शोरूम्स को भी सजाया गया। एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स इंदौर (आदी) के सचिव विशाल पमनानी ने बताया कि आज से दिवाली के बीच तीन दिन में शहर में करीब 6 हजार कारें, 12 हजार दो पहिया और 500 से ज्यादा अन्य कमर्शियल वाहन बिकेंगे। कार की औसत कीमत 10 लाख से देखें तो करीब 600 करोड़ की कारें, दो पहिया की कीमत 1 लाख से देखें तो 120 करोड़ के दो पहिया और अन्य वाहनों की कीमत 50 से 60 करोड़ के बीच होगी। इस तरह 780 करोड़ से ज्यादा के वाहनों की बिक्री होगी। इनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा वाहन आज ही बिकेंगे। श्याम टाटा कार्स द्वारा आज सुबह से अमरदास हॉल में 551 कारों की डिलिवरी का बड़ा आयोजन भी रखा गया। ऐसे ही आयोजन सभी प्रमुख डीलर्स के यहां देखे जा सकते हैं।

50 करोड़ से ज्यादा के पुराने वाहन भी बिकेंगे
त्योहार पर नए वाहनों के साथ ही पुराने वाहनों की बिक्री में भी उछाल है। शहर में बड़ा मार्केट सेकंड हैंड गाड़ियों का भी है। इसे देखते हुए इन तीन दिनों में शहर में 50 करोड़ से ज्यादा के पुराने वाहन भी बिकेंगे। इनमें भी सामान्य गाड़ियों से लेकर लक्जरी कारें तक शामिल हैं।

विभाग को मिलेगा भारी राजस्व
इंदौर आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहनों की बंपर बिक्री से परिवहन विभाग को भी काफी राजस्व मिलने जा रहा है। यह सिलसिला गणेशोत्सव, नवरात्रि, दशहरा, पुष्य नक्षत्र के बाद अब दीपोत्सव के तीन दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य औपचारिकताओं में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।

गोल्ड विंग की बाइक 50 लाख में बिकी
इंदौर में दीपोत्सव के दौरान 50 हजार से लेकर 50 लाख तक के दो पहिया वाहन बिकने वाले हैं। जी हां, जिस कीमत में एक लक्जरी कार आ जाती है, उतनी कीमत की बाइक भी इंदौर से बिकने जा रही है। पमनानी ने बताया कि होंडा कंपनी की गोल्ड विंग बाइक जिसकी कीमत 50 लाख है, को उदयपुर के एक कस्टमर ने खरीदा है, जो आज या कल में इसकी डिलिवरी लेंगे, वहीं 4 से 5 करोड़ की कारें भी इस बीच बिकेंगी, जिनमें लैंड रोवर, मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और जंगुआर जैसी कारें शामिल हैं।

इलेक्ट्रानिक्स में लगी लाइनें
इलेक्ट्रानिक्स में खरीदारी के लिए कई शोरूम पर ग्राहकों की लाइनें देखी गई। मोबाइल, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी आदि के लिए जेल रोड, विजय नगर, अन्नपूर्णा सभी बाजारों में खासी ग्राहकी देखी गई। लोगों ने पहले से बुकिंग कर रखी थी आज वे सिर्फ सामान लेने के लिए आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed