फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Jihad: अमन गुप्ता के नाम से हिंदू युवतियों को फंसाता था अमान खान, हाथ में कलावा और पूजा का ढोंग भी रचा

Mon, 28 Oct 2024 10:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Oct 2024 10:47 AM IST
सार

Love Jihad: हिंदू जागरण मंच ने इंदौर में अमान खान नाम के युवक को पकड़ा, वह अमन गुप्ता के नाम से हिंदू युवतियों को जाल में फंसाकर उनका शोषण करता था। 
 

विज्ञापन
love jihad indore city crime news hindu girl muslim boy Conversion
अमान हिंदू लड़कियों के साथ हिंदू बनकर मंदिर भी जाता था। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमान खान का एक युवक पकड़या है जो हिंदू युवतियों को अमन गुप्ता के नाम से फंसाता था। वह युवतियों को फंसाकर उनका शारीरिक और आर्थिक शोषण करता था। युवक छतरपुर का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से इंदौर में रह रहा है। इंदौर की लड़कियों को निशाना बनाता था।
love jihad indore city crime news hindu girl muslim boy Conversion
होटलों में पार्टियां करता था अमान। शराब की बोतलें भी मिली फ्लैट से। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कैसे पकड़ाया अमान खान
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल को सूचना मिली की अमान खान नाम का युवक हिंदू युवतियों को बहला फुसलाकर उनका शोषण कर रहा है। वह हिंदू बनकर रहता है और मंदिर जाने, हाथ में कलावा बांधने जैसे ढोंग भी करता है। इस सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बजरंग नगर के बड़ी भमोरी में पहुंचे। यहां अमान को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पहले उसने अपना नाम अमन गुप्ता बताया। जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहम्मद अमान खान बताया। 

कई लड़कियों के फोटो वीडियो मिले
टेटवाल ने बताया कि इंदौर में लव जिहाद Love Jihad के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह इंदौर में विगत दो साल से रह रहा है। उसने एक साल से इंदौर के बजरंग नगर के एक फ्लैट में एक हिंदू युवती को भी रखा हुआ है। युवती के माता पिता को इसकी कोई जानकारी नहीं है। उसने फ्लैट में हर जगह अपने हिंदू होने के फोटो लगा रखे हैं। अपने हाथ में कलावा भी बांधता है और हिदू युवतियों के साथ में मंदिर भी जाता है। टेटवाल ने बताया कि वह हिंदू युवतियों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाता है और उनका शारीरिक शोषण करता है। टेटवाल ने बताया कि अमान के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो वीडियो मिले हैं। पुलिस को पूरी चीजें सौंप दी गई हैं।

एक सप्ताह में कंपनी में लव जिहाद का पांचवां मामला
टेटवाल ने बताया कि बिलिएंट कन्वेंशन में स्थित निजी टेलीकालिंग कंपनी में एक सप्ताह में ही लव जिहाद का यह पांचवां मामला आया है। अमान भी इसी कंपनी में काम करता था। हमने पुलिस को कंपनी की भी पूरी जानकारी सौंपी है। यदि कंपनी में इसी तरह लव जिहाद के मामले सामने आएंगे तो संगठन के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे हिंदू समाज को एकत्रित करके हम कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। टेटवाल ने बताया कि अमान खान को हीरा नगर थाने में सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। अमान को पकड़ने में हिंदू जागरण मंच के राजेश कुशवाह, मानसिंह राजावत, तपन भोरजार, कपिल कौशल, प्रथम गौर, मयंक और अन्य कार्यकर्ताओं को सहयोग रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed