फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का संघ पर बड़ा हमला, कहा- आरएसएस छिपकर देश का संविधान खत्म कर रहा

Sat, 26 Nov 2022 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का आरएसएस पर बड़ा हमला, कहा- आरएसएस छिपकर देश का संविधान खत्म कर रहा Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's big attack on RSS, said- RSS is secretly destroying the constitution of the country
 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's big attack on RSS
इंदौर जिले के महू में राहुल गांधी ने आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत जोड़ो यात्रा इंदौर जिले के महू में पहुंच गई है। राहुल गांधी ने महू में आमसभा को संबोधित किया। यहां आरएसएस को जमकर निशाने पर लिया। राहुल ने आरोप लगाया कि आरएसएस संविधान खत्म कर रहा है। आरएसएस अपने लोगों को सेना, प्रेस, अदालतों में भेज रही है, ताकि देश की आवाज का गला घोंटा जा सके।


मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा ने चौथे दिन इंदौर जिले की सीमा में प्रवेश किया। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी यात्रा में शामिल हुए। राहुल और मल्लिकार्जुन बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर गए। इसके बाद राहुल ने महू में एक आम सभा ली। उन्होंने कहा कि महू देश के तिरंगे की जमीन है। इस तिरंगे को ताकत संविधान से मिलती है। एक संगठन ने 52 सालों तक अपने दफ्तर पर तिरंगा नहीं फहराया। आरएसएस के लोगों में इतना दम नहीं है कि वो सामने से संविधान खत्म कर दें, इसलिए यह काम छिप कर किया जा रहा है। आरएसएस अपने लोगों को सेना, प्रेस, अदालतों में  भेज रही है, ताकि देश की आवाज का गला घोंटा जा सके।

 
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's big attack on RSS
बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : सोशल मीडिया
डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते
राहुल ने कहा कि पब्लिक सेक्टर बीजेपी अपने बड़े मित्रों को सौंप रही है। नोटबंदी, जीएसटी सरकार की पॉलिसी नहीं आम लोगों को डराने के हथियार हैं। राहुल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि आज देश में इंजीनियर, एमबीए करने वाले युवा भी मजदूरी कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि सरकार लोगों के डर को नफरत में तब्दील कर रही है। मेरी दादी को 32 गोली लगी, मेरे पिता को बम से उड़ाया गया। मेरे दिल में अब कोई डर नहीं बचा। मुझे भाजपा, मोदी से नफरत नहीं है, क्योंकि मुझे उनसे डर नहीं है, क्योंकि डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं कर सकते। यही हमारी यात्रा का संदेश है।

 
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's big attack on RSS
राहुल ने कहा कि सरकार लोगों के डर को नफरत में तब्दील कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
गोडसे जी बोल गए राहुल
भाषण के दौरान राहुल की जुबान फिसली, उन्होंने नाथूराम गोडसे का जिक्र किया और 'जी' कह दिया। फिर राहुल बोले कि गलती से जी लगा दिया। राहुल बोल रहे थे कि भाजपा के लोग बाबा साहेब, गांधी की तस्वीर के सामने दिखावे के लिए हाथ जोड़ते हैं, लेकिन गोडसे को मानते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's big attack on RSS
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मोदी सरकार संविधान खत्म करना चाहती है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सारे देश के लोगों के लिए बनाया, लेकिन मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। उसे बचाने के लिए हम लोगों को एकजुट होकर लड़ना है। देश को बांटने वाले लोगों से हमें सावधान रहना होगा।
 
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi's big attack on RSS
राहुल और मल्लिकार्जुन बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर गए। - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि बाबा साहेब को संविधान बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उनके बनाए संविधान की कई देश नकल कर चुके हैं, लेकिन अब आंबेडकर का बनाया संविधान गलत हाथों में है। सभा में विधायक संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, अंतर सिंह दरबार सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed