फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: दो कसाई दोस्तों की मदद से किए थे पति के टुकड़े, धड़ को बाथरूम में छह फीट गड्ढा खोदकर गाड़ा था

Sat, 26 Feb 2022 04:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 04:37 PM IST
सार

इंदौर में पत्नी ने पति की हत्या कर धड़ को घर में गड्ढा खुदवाकर गाड़ दिया। हाथ-पैर दूसरी जगह फेंक दिए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर धड़ निकलवाया। पत्नी व बेटे से पूछताछ की जा रही है। दो आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
Indore: The dead body was buried in a six feet deep pit, salt poured from above, the torso was excavated by JCB, the search for hands and feet is on...
जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर पुलिस ने निकलवाया पति का धड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पति की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने लाश के टुकड़ों को रिकवर करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। महिला ने पति के धड़ को अपने ही घर के बाथरूम में छह फीट का गड्ढा कर गाड़ दिया था। जेसीबी से खुदाई करवाई गई और धड़ को निकाला गया है। आरोपी पत्नी और उसके बेटे को रिमांड पर लिया गया है। महिला की इस हत्या में मदद करने वाले दो लोग फरार है।  


ड्राइवर कृष्णेंद्र उर्फ बबलू दस दिन से लापता था। उसकी पत्नी सुनीता उर्फ सोनू ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया था कि सोनू ने ही दो लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। हाथ-पैर कटवाकर बाहर फिंकवा दिए थे। पति के धड़ को घर के बाथरूम में ही गड्ढा कर गाड़ दिया था। 
दरअसल, बबलू नशा करता था और पत्नी के कपड़े उतारकर उसे पीटता था। उसके चरित्र पर भी शंका करता था। इस कारण पत्नी ने हत्या की साजिश रची।
Indore: The dead body was buried in a six feet deep pit, salt poured from above, the torso was excavated by JCB, the search for hands and feet is on...
आरोपी पत्नी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
गैर मर्दों के साथ रिश्ते खटकते थे पति को
पुलिस के मुताबिक सोनू ने बताया कि पति अक्सर शराब के नशे में निर्वस्त्र कर पीटता था। इस वजह से उसने रिजवान और भय्यू के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। सोनू का दीपमाला ढाबे के पास नरवल में पैतृक मकान है। बबलू नहीं होता था तब दोनों युवक सुनीता के पास आते थे। बबलू ने पत्नी को उनके साथ देख लिया था। उसने सुनीता की पिटाई भी की थी। बेटे ने भी इसकी पुष्टि की है। हत्या के बाद सुनीता गणेशधाम कॉलोनी वाला मकान छोड़कर आठ दिन पहले नरवल में रहने चली गई थी। 
Indore: The dead body was buried in a six feet deep pit, salt poured from above, the torso was excavated by JCB, the search for hands and feet is on...
जेसीबी से खुदाई के दौरान मौजूद रही पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे ने दोस्तों को बताया तो हुआ खुलासा
पुलिस का कहना है कि सोनू ने 14 फरवरी को बबलू की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पति ट्रक ड्राइवर है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। पुलिस ने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था। पुलिस को खबर मिली कि दो दिन पहले सुनीता के घर में प्लास्टर हुआ है। वहां गड़बड़ी की आशंका है। सुनीता के बड़े बेटे ने 22 फरवरी को नशे में अपने दोस्तों से कहा कि मम्मी ने पापा को रास्ते से हटा दिया है। छोटे भाई के साथ शाजापुर जा रहा है। मां भी साथ जाएगी। मुखबिर ने यह बात पुलिस को बता दी। पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। 

मां-बेटे से पूछताछ कर रही पुलिस
शनिवार को मृतक की अंत्येष्टि हुई। मृतक के भाई ने मुखाग्नि दी। पुलिस दोनों बेटों से पूछताछ कर रही है। सोनू और बड़े बेटे को 28 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसे घटना का कोई दुख नहीं है। पुलिस उसकी मदद करने वाले रिजवान और भय्यू की तलाश कर रही है। बबलू 6 फरवरी को तमिलनाडु से घर लौटा था। कुछ दिन बाद आंध्रप्रदेश जाना था। इस बीच, दोपहर में सुनीता ने उसे घर पर बुलाया। बाद में उसका मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस मृतक के उन अंगों की  तलाश कर रही है, जो इधर-उधर फेंक दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: The dead body was buried in a six feet deep pit, salt poured from above, the torso was excavated by JCB, the search for hands and feet is on...
मृतक बबलू - फोटो : सोशल मीडिया
धड़ को गलाने के लिए डाला था ढेर सारा नमक
सोनू ने बबलू का धड़ बाथरूम के नीचे गाड़ तो दिया, उसे गलाने के इंतजाम भी किए थे। बहुत सारा नमक भी डाला था। पुलिस को बताया गया कि बबलू के हाथ-पैर देवगुराड़िया के जंगल में फेंके हैं। पुलिस उन्हें तलाश रही है। रिजवान और भय्यू की गिरफ्तारी से बातें स्पष्ट हो सकेंगी। रिजवान और भय्यू भी चार महीने पहले ही सोनू के संपर्क में आए थे। रिजवान की सोनू से बातचीत मिस्ड कॉल से शुरू हई थी। दोनों दोस्त हैं और मटन की दुकान पर काम करते हैं। 

तीसरी शादी थी सोनू की 
सोनू इससे पहले दो शादी कर चुकी थी। बबलू ने उससे प्रेम विवाह किया था। इस वजह से वह उस पर शक भी करता था। कुछ महने पहले ही वह पत्नी के साथ रहने आया था। घटना के बाद सुनीता ने पड़ोसियों से कहा कि वह कुमेड़ी कांकड़ जा रही है। उसने प्लास्टिक के ड्रम में बबलू का धड़ भरा। ऊपर बर्तन जमा दिए। सेप्टिक टैंक सुधरवाने के बहाने मजदूर बुलाए। छह फीट गहरा गड्ढा खुदवाया। सुनीता ने बोरे में धड़ रख गड्ढे में डाला और नमक डाल दिया। इसके बाद गड्डे में मिट्टी भर दी। 
 
विज्ञापन
Indore: The dead body was buried in a six feet deep pit, salt poured from above, the torso was excavated by JCB, the search for hands and feet is on...
इस घर में रहती है महिला जहां खुदाई करवाकर पुलिस ने निकलवाया मृतक का धड़ - फोटो : सोशल मीडिया
महिला को सजने-संवरने का था शौक
आरोपी सुनीता को सजने-संवरने का बड़ा शौक था। रिजवान और उसके दोस्त भय्यू के साथ भी उसके संबंध थे। उसके मोबाइल में कई अन्य युवकों के नंबर भी थे। बबलू सप्ताह में चार दिन प्रदेश के बाहर रहता था। बबलू नशे का आदी था इसलिए कमाई का काफी हिस्सा शराब में खर्च कर देता था। 31 जनवरी को पति ने सुनीता के मोबाइल में युवकों के नंबर देख लिए थे। रिजवान के सबसे ज्यादा नंबर मिले थे। जब बबलू ने रिजवान को लेकर महिला से बात की तो वह गोलमाल जवाब देने लगी। इस पर बबलू ने उसे पीटा था।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed