फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूक्रेन में फंसा श्योपुर जेलर का बेटा: छोटे से बंकर में ढेरों छात्र, ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे, धमाकों की आवाज के बीच मदद की गुहार

Sat, 26 Feb 2022 02:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 02:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का युवक मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया था, वहां पर युद्ध के हालातों के बीच फंस गया है। एक छोटे से बंकर में कई सारे छात्र फंसे हैं। छात्रों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
Sheopur jailer's son trapped in Ukraine: Many students in a small bunker, pleading for help amid the sound of blasts
हिमांशु राज मौर्य एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का युवक मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया था, वहां पर युद्ध के हालातों के बीच फंस गया है। एक छोटे से बंकर में कई सारे छात्र फंसे हैं। छात्रों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।

Sheopur jailer's son trapped in Ukraine: Many students in a small bunker, pleading for help amid the sound of blasts
एक छोटे से बंकर में कई सारे छात्र फंसे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शिवपुरी जिले के रहने वाले हिमांशु राज मौर्य एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। यूक्रेन की खर्की मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात में वहीं फंस गए हैं। छोटे से बंकर में ढेर सारे छात्रों को रखा गया है। वहीं से उन्होंने वीडियो भेजा है। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले और भी ज्यादा तेज हो गए हैं। कीव पर कब्जे के लिए अब पुतिन की सेना चौतरफा आक्रमण कर रही है।
 
Sheopur jailer's son trapped in Ukraine: Many students in a small bunker, pleading for help amid the sound of blasts
शिवपुरी के हिमांशु राज यूक्रेन की खर्की मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
श्योपुर जेलर वीएस मौर्य के बेटे हिमांशु ने बताया कि हम बंकर में फंसे में हैं। हम निकल नहीं पा रहे हैं। हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। धमाकों की आवाजें आ रही हैं। सरकार हमारी मदद करे। यहां रहना बहुत ही कठिन है। सांस लेने तक में परेशानी हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sheopur jailer's son trapped in Ukraine: Many students in a small bunker, pleading for help amid the sound of blasts
हिमांशु की मां माया मौर्य ने बताया है कि वे काफी चिंतित हैं - फोटो : अमर उजाला
हिमांशु की मां माया मौर्य ने बताया है कि वे काफी चिंतित हैं और उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि बंकर में ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे हैं। खाने को भी नहीं मिल रहा है। बच्चे रो रहे हैं कि हमें यहां से निकलवाओ। गोला-बारूद के धमाकों से बच्चे डरे हुए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed