{"_id":"6295d1140cd06c16be7132e2","slug":"indore-pride-day-today-the-pride-day-of-manega-indore-shreya-ghoshal-manoj-muntashir-will-present-cm-shivraj-will-run-the-cart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore Pride Day: सीएम शिवराज ने कहा-लताजी की स्मृति में बनेगा सभागार, श्रेया के सुरों में डूबा इंदौर, मनोज ने सुनाई अहिल्या कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Pride Day: सीएम शिवराज ने कहा-लताजी की स्मृति में बनेगा सभागार, श्रेया के सुरों में डूबा इंदौर, मनोज ने सुनाई अहिल्या कथा
Tue, 31 May 2022 10:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 31 May 2022 10:50 PM IST
सार
नेहरू स्टेडियम में मंगलवार शाम को इंदौर गौरव दिवस का मुख्य समारोह शुरू हुआ। सीएम शिवराज सिंह पगड़ी पहनकर इसमें शामिल हुए। इंदौर गौरव गान लांच किया। अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं श्रेया घोषाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के गौरव दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ। निर्धारित समय से करीब डेढ घंटा देरी से कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने इंदौर गौरव गान लांच किया। अलग अलग क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया। इसके बाद लेजर शो हुआ। पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल और गीतकार मनोज मुंतशिर ने प्रस्तुति दी।
प्रस्तुति देते मनोज मुंतशिर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 31 मई को देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। उनको समर्पित करते हुए इसी दिन इंदौर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके पहले बीते दिनों गौरव दिवस के अंतर्गत विविध आयोजन हुए। मुख्य समारोह शाम को नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए। विविध विधाओं में शहर का गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसमें जल संरक्षण, पर्यावरण, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण, कला, साहित्य, संगीत, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, व्यापार और उद्योग क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
पहली प्रस्तुति के रूप में गीतकार मनोज मुंतशिर मंच पर आए। उन्होंने देवी अहिल्या की कहानी सुनाई। कहा कि जब कोई सत्तारूढ़ होता है तो रथ चलाता है। हमारे मुख्यमंत्री ठेला चलाते हैं ताकि बच्चों के लिए खिलौने बटोर सकें। मुंतशिर ने कहा अदब के नाम पर चर्बी बेचने वालों, अभी महफिल में वो लोग मौजूद हैं जो घी पहचान लेते हैं। राजमाता अहिल्या का उदय जरूर इंदौर में हुआ लेकिन उनकी रश्मि पूरे देश को आलोकित कर रही है। उन्हें संकेत मिल गया था कि देवी अहिल्या पूरे भारत वर्ष को मंदिर में बदल देगी। पूरे भारतवर्ष को तीर्थस्थान बना देगी। इसके अलावा भी मनोज ने विस्तार से कहानी सुनाई। इनके बाद श्रेया घोषाल प्रस्तुति के लिए आई। मशहूर मेरे इश्क की कहानी गीत सुनाकर अपने सुरीले सफर का आगाज किया। बाद में कुछ देर विराम लेकर कहा कि बहुत समय बाद इंदौर आना हुआ। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्रेया घोषाल और मनोज मुंतशिर का स्वागत किया।
सीएम ने ठेला चलाकर एकत्र किए खिलौने
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने संवाद किया, ठेला भी चलाया
31 मई की शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे। उन्होंने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने एकत्र करने के लिए शहर में ठेला चलाया। वे लोधीपुरा गली नं. 1 से सीतलामाता बाजार तक घूमे। कोरोना में माता या पिता को खो चुके बच्चों से भी संवाद किया। इस दौरान खिलौनों के अलावा बच्चों के लिए स्कूल बैग, स्टेशनरी सहित कई प्रकार की सामग्रियां दी गईं। यहां से सीएम मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंचे।
1प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल तथा गीतकार मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति होगी। इंदौर का गौरव बढाने वाली 10 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। आकर्षक लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने देखी कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 25 मई से गौरव दिवस के आयोजन शुरू हो गए थे जिसमें 31 मई तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंदौर गौरव दिवस उत्सव के तहत आयोजित 33 खेलों की स्पर्धाओं का समापन सोमवार को अभय प्रशाल में हुआ। बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। अपना सम्मान हासिल करने के लिए शहर के 1200 से ज्यादा खिलाड़ी अभय प्रशाल पहुंचे। मंत्री तुलसीराम सिलावट के आतिथ्य में पुरस्कार वितरण प्रारंभ हुआ। सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए। इस दौरान मप्र ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी, ख्यात कमेंटेटर सुशील दोशी, आईडीसीए सचिव देवाशीष निलोसे, अभा टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर, जयेश आचार्य मौजूद थे। संचालन नीलेश वेद ने किया। विभिन्न खेल संगठनों से देवकीनंदन सिलावट, आरपीएस नैय्यर, विनय यादव, श्रीकांत तिवारी, विवेक जैन, वीरेंद्र पवार, कुरूश दिनाश, गोविंद चिंतामण, बलवंत सालुंके, इंद्रदेव शर्मा, मो. जियाउल्लाह मौजूद थे। सोनी ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत 33 खेलों में 3500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाईको प्रणाम करते सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको प्रणाम किया।
