फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: होलकर स्टेडियम में हुई चौकों-छक्कों की बारिश, 30 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे; हर बाउंड्री पर आतिशबाजी

Sun, 11 Oct 2026 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 10:08 PM IST
सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के टी20 मैच को देखने 30 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। चौकों-छक्कों पर रंगीन लेजर लाइट और आतिशबाजी ने रोमांच बढ़ाया। सुरक्षा के लिए 1800 पुलिसकर्मी और 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। दर्शकों की एंट्री से पहले सघन जांच की गई।

विज्ञापन
indore holkar stadium india west indies t20 match 30000 spectators
भारत के फैंस की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 मैच दूधिया रोशनी में खेला गया। शाम सात बजे से शुरू हुए इस रोमांचक मैच को देखने 30 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। मैच में चौकों और छक्कों की बौछार देख उन्होंने खूब खुशी का इजहार किया। 


वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। वैभव सूर्यवंशी अंतिम एकादश में नहीं होने के कारण दर्शकों को जरूर निराशा हुई, लेकिन ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने कई बार दर्शकों को अपनी कुर्सियों से उठने और तिरंगा लहराने का मौका दिया। अभिषेक ने कुछ गगनचुंबी छक्कों से गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुंचाया। इस बार स्टेडियम की टॉप गैलरी पर लेजर लाइट लगी थी। हर चौके छक्के पर स्टेडियम रंग बिरंगी रोशनी से नहाया और आतिशबाजी भी हुई। 
 
  •  
Trending Videos
indore holkar stadium india west indies t20 match 30000 spectators
भारत के फैंस की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
मैदान से हटाई ओस
शाम को हल्की ठंडक के बीच खेले गए इस मैच में ब्रेक के दौरान बड़े रोलरों से कर्मचारी ओस भी साफ करते नजर आए। पूरे मैच में तीन बार इस तरह की कवायद की गई।

पांच बजे से लगने लगी कतार
मैच तो शाम सात बजे शुरू हुआ, लेकिन स्टेडियम के बाहर शाम पांच बजे से ही कतारें लगना शुरू हो गई थीं। सुरक्षा जांच के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जा रहा था। दर्शकों को मोबाइल तो ले जाने दिया गया, लेकिन पॉवर बैंक गेट पर ही रखवा लिए गए। पान-गुटखे के पाउच, लाइटर, सिगरेट भी गेट पर रखवा दिए गए।
 
indore holkar stadium india west indies t20 match 30000 spectators
भारत के फैंस की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
झलकियां
  • स्टेडियम में टीम इंडिया की टीशर्ट में क्रिकेट प्रेमी आए। सबसे ज्यादा अभिषेक और वैभव के नाम की टीशर्ट बिकी
  • मैच के दौरान दर्शकों ने हाथ उठा कर लहर भी बनाई तो कई बार मोबाइल की टॉर्च ऑन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
  • स्टेडियम के भीतर और बाहर 1800 पुलिसकर्मी तैनात थे
  • कई पुलिसकर्मी खाली कुर्सियां देख बैठ गए और मैच का लुफ्त लेते नजर आए। 
  • कुछ पुलिसकर्मी अपने परिचितों को स्टेडियम में एंट्री कराने की कोशिश करते देखे गए।
  • पूरे स्टेडियम में 160 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
  • स्टेडियम के आसपास की बिल्डिंगों से भी उनमें रहने वाले लोग छतों और गैलरियों से मैच देखते रहे।
  • दर्शक जाली फांद कर स्टेडियम तक न चले जाए, इसलिए कंटीले तार भी लगाए गए।
  • वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के आउट होने पर भी स्टेडियम में दर्शकों ने तिरंगे लहराकर खिलाड़ियों का अभिवादन किया।
  • रात 10 बजे के बाद नियम के अनुसार स्टेडियम में अनाउंसमेंट बंद हो गया।
  •  वैभव को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब वे स्टेडियम का चक्कर लगा रहे थे तब दर्शकों ने वैभव-वैभव के नारे लगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed