फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: महू में बाबा साहब के अनुयायियों के साथ बैठकर सीएम ने किया भोजन, कहा-इस पवित्र धरती पर रोटी ग्रहण करने का आज मिला सौभाग्य

Thu, 14 Apr 2022 06:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 06:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को महू पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम ने यहां दोपहर का भोजन कर कहा कि आज इस पवित्र धरती पर रोटी ग्रहण करने का सौभाग्य मिला है। 

विज्ञापन
Indore: Sitting with Baba Saheb's followers in Mhow, CM ate food, said - today I got the good fortune to have bread on this holy land
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर  की जयंती गुरुवार को उनकी जन्मस्थली अंबेडकर नगर महू में श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्मारक पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। 


Indore: Sitting with Baba Saheb's followers in Mhow, CM ate food, said - today I got the good fortune to have bread on this holy land
बाबा साहब के अस्थि कलश स्थल को प्रणाम करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मारक स्थल पर बाबा साहब के अस्थि कलश के दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ के प्रमुख स्थानों को तीर्थ दर्शन यात्रा से जोड़ा जाएगा। श्रद्धालुओं को राज्य शासन के खर्च पर इन तीर्थों की नि:शुल्क यात्रा ट्रेन के माध्यम से कराई जाएगी। यात्रियों के लिये भोजन, भ्रमण और ठहरने आदि का सभी खर्च राज्य शासन द्वारा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर महू में बने जन्म स्मारक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यथोचित स्थान पर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को राजस्व भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। 
Indore: Sitting with Baba Saheb's followers in Mhow, CM ate food, said - today I got the good fortune to have bread on this holy land
बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर  के बताए मार्गों व सिद्धांतों पर चलकर शासन का संचालन किया जा रहा है। समाज के वंचित वर्ग को सामान्य स्तर पर लाने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज है कि हम सामाजिक न्याय और समरसता पर चलकर एक बेहतर शासन व्यवस्था दें। सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता एक मूल मंत्र है। हमारा प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को न्याय मिले और समरसता का समाज में वातावरण रहे। उन्होंने कहा कि समाज में जो अंतिम छोर पर है वह हमारे लिए पहले हैं। बाबा साहब अंबेडकर ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया था। इस मूल मंत्र को आत्मसात कर हम उनके सपनों को साकार कर सकते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: Sitting with Baba Saheb's followers in Mhow, CM ate food, said - today I got the good fortune to have bread on this holy land
महू में उपस्थितों का अभिवादन करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

पवित्र भूमि है डॉ. अंबेडकर नगर महू
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर नगर महू पवित्र भूमि है। यहां से डॉ. बाबा साहब अंबेडकर, टंट्या मामा सहित अन्य विभूतियों का जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों पर हमें चलना होगा। स्मारक समिति के सचिव राजेश वानखेड़े ने स्वागत भाषण दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं के लिए की गई भोजन व्यवस्था में शामिल होकर ख़ुद भी दोपहर का भोजन किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय बाबा साहब के चरणों से धन्य उनकी जन्मस्थली अंबेडकर नगर की पवित्र धरती पर रोटी ग्रहण करने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अप्रतिम भूमि पर मानो भोजन स्वयंमेव ही विशिष्ट बन गया, जिससे मन में सेवा का पुण्य भाव और प्रबल हुआ। सेवा ही जीवन का ध्येय है। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। श्रद्धालुओं ने भी शासन और प्रशासन के प्रति मेहमाननवाजी के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान धार एवं महू के सांसद छतर सिंह दरबार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, भंते सुमित बोधि, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
Indore: Sitting with Baba Saheb's followers in Mhow, CM ate food, said - today I got the good fortune to have bread on this holy land
बाबा साहब के अनुयायियों के साथ बैठकर सीएम ने किया भोजन - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं के लिए की गई भोजन व्यवस्था में शामिल होकर ख़ुद भी दोपहर का भोजन किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय बाबा साहब के चरणों से धन्य उनकी जन्मस्थली अंबेडकर नगर की पवित्र धरती पर रोटी ग्रहण करने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अप्रतिम भूमि पर मानो भोजन स्वयंमेव ही विशिष्ट बन गया, जिससे मन में सेवा का पुण्य भाव और प्रबल हुआ। सेवा ही जीवन का ध्येय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed