फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: सभी घरों में नल से जल पहुंचाने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बुरहानपुर, सीएम के आतिथ्य में मनाया जलमहोत्सव

Wed, 30 Mar 2022 05:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 05:35 PM IST
सार

इंदौर संभाग का बुरहानपुर जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को सीएम शिवराज सिंह यहां पहुंचे और बुरहानपुरवासियों को बधाई दी। जलमहोत्सव मनाया गया। 

विज्ञापन
Indore: Burhanpur became the first district of the state to supply water from tap to all the houses, celebrated Jal Mahotsav in the hospitality of CM
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर संभाग का बुरहानपुर जिला प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसके हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। हर घर में नल से जल पहुंचने की खुशी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बुरहानपुर वासियों ने जल महोत्सव मनाया। इस अवसर पर बुरहानपुर जिले के खड़कोद गांव में आयोजित विशाल समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर जिलावासियों को शुभकामनाएं दी। 
Indore: Burhanpur became the first district of the state to supply water from tap to all the houses, celebrated Jal Mahotsav in the hospitality of CM
सीएम ने किया लोकार्पण - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम शिवराज ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने की योजना का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। हर घर में नल से जल पहुंचाने की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण और जल संवर्धन के कार्य को जनआंदोलन के रूप में करें। पानी की हर बूंद को बचाएं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बुरहानपुर जिले के प्रभारी तथा पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, विधायक सुरेंद्र सिंह तथा सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व विधायक अर्चना चिटनीस तथा मंजू दादू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

शिवराज ने कहा कि नल जल योजना चलाने के लिए 167 ग्राम पंचायत में ग्राम जल और स्वच्छता समिति का गठन हो गया है। मुझे खुशी है कि 541 बहनें जल की गुणवत्ता के परीक्षण का कार्य कर रही हैं। नल जल योजनाएं भी महिलाओं के स्व-सहायता समूह चलाएंगे। 
Indore: Burhanpur became the first district of the state to supply water from tap to all the houses, celebrated Jal Mahotsav in the hospitality of CM
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय - फोटो : सोशल मीडिया

जलाभिषेक अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं
समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने बुरहानपुर जिले के हर घर में नल से जल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने की योजना से सर्वाधिक लाभ महिलाएं और किशोरी बालिकाओं को मिल रहा है। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ रहा है। घर में ही नल के माध्यम से शुद्ध जल की उपलब्धता हो रही है। घर में पानी की सुविधा होने से सारे गृह कार्य पूर्ण करने में आसानी होगी। जल संरक्षण के बारे में आने वाली पीढ़ी जागरूक होगी। इस प्रकार पेयजल के साधनों में वृद्धि होगी। मेरा पानी, मेरी विरासत का भाव जागृत होगा। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए आह्वान किया कि प्रदेश में जल संरक्षण एवं संवर्धन के अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। नए तालाब, चेक डेम, स्टॉप डेम सहित अन्य जल संरचनाएं बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। जब धरती हमारी प्यास बुझा रही है, तो हमारा भी फर्ज है कि हम उसकी प्यास बुझाएं। भूजल स्तर में वृद्धि के लिए जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य व्यापक स्तर पर करें। पानी की हर बूंद को बचाएं। जलाभिषेक अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: Burhanpur became the first district of the state to supply water from tap to all the houses, celebrated Jal Mahotsav in the hospitality of CM
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सौंपे धन्यवाद पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

निर्धारित समय से पहले पूरा हुआ काम
सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को हर घर में नल से जल पहुंचा कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बुरहानपुर जिले में आजादी के 75 वर्ष में 75 नए तालाब बनाए जाएं। इसके लिए उन्होंने इंदौर संभाग आयुक्त और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह योजना बनाकर इसी बारिश के पूर्व इन तालाबों का निर्माण पूरा करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूहों को सौंपने की बात भी कही। उन्होंने बुरहानपुर जिले में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए हुए कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने जल जीवन मिशन के कार्यो की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। 

129 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च
उल्लेखनीय है कि 129 करोड़ रुपये खर्च कर बुरहानपुर जिले में 167 ग्राम पंचायतों के 254 गांवों की 504 बसाहटों में निवास करने वाले ग्रामीणजनों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इस जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख से अधिक परिवारों के 5 लाख से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 72 सीसी टंकी निर्मित कराई गई। साथ ही 641 शालाओं और 549 आंगनवाड़ियों के अलावा 56 छात्रावासों में भी जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बुरहानपुर जिले में आज इस बड़ी उपलब्धि पर उत्साह और उल्लास का अद्भुत माहौल था। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का उत्सवी वातावरण में परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। हर घर में नल से जल पहुंचने पर ग्रामीणों ने परंपरागत नृत्य के साथ और कलश यात्रा निकालकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में मुख्यमंत्री भी सिर पर पवित्र जल के कलश को लेकर शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 945 गांवों की नल जल योजना का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बुरहानपुर जिले के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं ने 11 हजार धन्यवाद पत्र भी सौंपे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed