फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Har Ghar Tiranga: भोपाल में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली

Wed, 10 Aug 2022 12:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 12:27 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश पुलिस अलग-अलग जिलों में तिरंगा रैली निकाल रही है। लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।

विज्ञापन
Har Ghar Tirangh: Police took out tricolor rally in Bhopal under the campaign "Har-Ghar Tiranga"
भोपाल पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश पुलिस अलग-अलग जिलों में तिरंगा रैली निकाल रही है। लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।

Har Ghar Tirangh: Police took out tricolor rally in Bhopal under the campaign "Har-Ghar Tiranga"
भोपाल पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला

भोपाल में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर "हर-घर तिरंगा" अभियान के तहत डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर राजभवन तिराहे से वापस नियंत्रण कक्ष में समाप्त हुई। रैली के दौरान जवानों ने भारत माता की जय एवं अन्य देशभक्ति नारे लगाए। इस दौरान आमजन द्वारा भी देशभक्ति के नारे लगाकर एवं तालियां बजाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया गया।

Har Ghar Tirangh: Police took out tricolor rally in Bhopal under the campaign "Har-Ghar Tiranga"
भोपाल पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला

देश-भक्ति, जन-सेवा का संदेश देते हुए भोपाल पुलिस जनता की सेवा हेतु सदैव तत्पर है, ये संदेश भी उपरोक्त पेम्प्लेट के माध्यम से जन सामान्य में दिया जाएगा। जन सेवा से ही देश भक्ति करने के उद्देश्य से भोपाल पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता, पुलिस रेस्पॉन्स के माध्यम से करने का संदेश भी दिया, जो आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिन तक उल्लास से उत्सव के रूप में मनाने की पुलिस की योजना का संदेश भी दिया। रैली में एसीपी हेडक्वार्टर स्वाति मुराव, आरआई दीपक पाटिल एवं नगर नियंत्रण कक्ष, एसएएफ, क्यूआरआफ समेत करीब 150 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Har Ghar Tirangh: Police took out tricolor rally in Bhopal under the campaign "Har-Ghar Tiranga"
बैरागढ़ में पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला
बैरागढ़ थाना प्रभारी डीपी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई, जो संत नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बैरागढ़ थाने पर समाप्त हुई। इस रैली में वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे भी पुलिसकर्मियों ने लगाये। रैली में पुलिस कर्मचारियों के अलावा नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed