फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Har Ghar Tiranga: भारतमाता के जयघोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, सीएम बोले अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं

Wed, 10 Aug 2022 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा निकली। हाथों में तिरंगा, भारत माता की जयघोष के साथ युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने जनता से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: Tricolor yatra came out with Bharat Mata's cheers, CM said, definitely hoist the tricolor at
भोपाल में तिरंगा यात्रा में सीएम शिवराज हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा निकली। हाथों में तिरंगा, भारत माताकी जयघोष के साथ युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने जनता से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा पॉलीटेक्निक चौराहे से शुरू हुई और बाणगंगा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, लिंक रोड, व्यापमं चौराहा होते हुए शौर्य स्मारक पहुंची। यहां भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। बाइक पर सवार युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

Har Ghar Tiranga: Tricolor yatra came out with Bharat Mata's cheers, CM said, definitely hoist the tricolor at
भोपाल में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल की सड़कों पर अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया और जोशो-खरोश से लगाए जा रहे भारतमाता के जयकारे यह आभास करा रहे थे कि हर व्यक्ति तिरंगे और भारतमाता के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विजय पताका सारी दुनिया में चहुंओर फहरा रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है और हमारी इच्छाओं, आकांक्षाओं का प्रतीक है। इसी तिरंगे को हाथ में लेकर हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी अंग्रेजों से भिड़ गए थे।

चौहान ने कहा कि आइये, हम सब यह संकल्प लें और अपने आसपास के लोगों को भी यह संकल्प दिलाएं कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा ध्वज जरूर फहराएंगे। 

Har Ghar Tiranga: Tricolor yatra came out with Bharat Mata's cheers, CM said, definitely hoist the tricolor at
भोपाल में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज पूरा भोपाल और प्रत्येक नौजवान, नागरिक ने आज अपने हाथ में तिरंगा लेकर भोपाल को तिरंगामय बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष 15 अगस्त को पूरे हो रहे हैं। लेकिन यह आजादी यूं ही नहीं मिली है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

शर्मा ने कहा कि इन्हीं शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगे का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज पूरा भोपाल तिरंगे को लेकर मैदान मैं उतरा है, उसी तरह पूरा प्रदेश तिरंगामय बनने जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: Tricolor yatra came out with Bharat Mata's cheers, CM said, definitely hoist the tricolor at
भोपाल में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जो आजादी के बाद जन्मी है, उसने अंग्रेजों का शासन नहीं देखा है। लेकिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सपूतों के बारे में हम सभी जानते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं बलिदानियों को याद करने का आह्वान किया है। इसलिए हर नौजवान, आम नागरिक, बेटे-बेटियां आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशभक्ति की भावना के साथ हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लें।
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: Tricolor yatra came out with Bharat Mata's cheers, CM said, definitely hoist the tricolor at
भोपाल में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश शासन मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर,जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भोपाल संगठन प्रभारी महेंद्र यादव, पूर्व भोपाल लोकसभा सांसद आलोक संजर, वरिष्ठ नेता शैतान सिंह पाल, जिला महामंत्री रविंद्र यति, जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, मनोज राठौर, इंद्रजीत सिंह राजपूत, कीर्ति गुप्ता, राहुल राजपूत, सूर्यकांत गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, शंकर मकोरिया, जिला मंत्री भीकम सिंह बघेल, भाषित दीक्षित, अनिल पचौरी, राजकुमार विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री रवि शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, जिला मीडिया सह प्रभारी देवेंद्र योगी, बालिस्ता रावत, डॉ.योगेंद्र मुखरैया सहित प्रदेश, जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed