फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhindwara Rain: नदी-नाले उफने, घरों में भरा पानी, कई घंटे बंद रहा नागपुर नेशनल हाईवे

Wed, 10 Aug 2022 06:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 06:04 PM IST
सार

Chhindwara Rain: नदी-नाले उफने, घरों में भरा पानी, कई घंटे बंद रहा नागपुर नेशनल हाइवे 
 

विज्ञापन
Chhindwara Rain: Rivers and streams overflowed, Nagpur National Highway remained closed for several hours
छिंदवाड़ा में बारिश से कई रास्ते बंद हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। छिंदवाड़ा में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। निचली इलाकों में घरों में पानी भर गया है। नागपुर नेशनल हाईवे भी बारिश के चलते कई घंटे बंद रहा। 

 
Chhindwara Rain: Rivers and streams overflowed, Nagpur National Highway remained closed for several hours
बीती रात छिंदवाड़ा में मूसलाधार बारिश हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीती रात जोरदार बारिश हुई है। निचले इलाकों गुलाबरा, रेलवे स्टेशन संबंधित क्षेत्रों के कुछ मकानों में पानी भर गया है। छिंदवाड़ा में बीते साल के मुकाबले डेढ़ गुना से  ज्यादा पानी बरस चुका है। गुरैया रोड में निर्माणाधीन पुल के मार्ग में बोदरी नदी ओवर फ्लो होने से काफ़ी समय तक आवागमन प्रभावित हुआ। छिंदवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे कई घंटों बंद रहा।
 
Chhindwara Rain: Rivers and streams overflowed, Nagpur National Highway remained closed for several hours
देर रात हुई बारिश से रास्ते जलमग्न हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया
उधर लोगों ने आरोप लगाया कि निगम ने उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं बनाई है। चंद मिनटों की बारिश में लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया। गुलाबरा, रामबाग, इंदिरा नगर सहित निचले इलाकों में बड़े नालों और नालियों का पानी घरों में घुस गया। रहवासी रात से ही घरों से पानी उलीचते रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed