मध्य प्रदेश के बाजार इस समय पूरी तरह राम की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। ग्राहकों और दुकानदारों में रामभक्ति का खुमार साफ नजर आ रहा है। जहां जेवरातों की दुकानो में रामलला की प्रतिमा, राम दरबार, सोने-चांदी के रामजड़ित सिक्कों की मांग बढ़ी है तो वहीं दुकानदारों ने ऐसी चीजों की आपूर्ति बढ़ा दी है साथ ही दुकानों पर सामने ही सजा दी है।
लोगों का कहना है कि 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या लौटेंगे तो हम भी अपने घरों में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा करा कर उन्हें विराजमान कराएंगे। ग्वालियर में मेटल स्टोर संचालक का कहना है कि इस समय अन्य मूर्तियों की अपेक्षा राम दरबार की डिमांड बहुत ज्यादा है। 22 जनवरी को जो भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होनी है तो लोग इस मुहूर्त के लिए हर धातु की मूर्तियां राम दरबार के रूप में ले जा रहे हैं। जिसकी जितनी सामर्थ्यता है, अपने अनुसार ले जा रहा है। पांच हजार से लेकर 50 हजार तक का राम दरबार आसानी से बिक रहा है।
2 of 3
राम दरबार और लॉकेट की भी डिमांड बढ़ी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं में भी जोश
व्यापारियों का कहना है कि राम दरबार के प्रति युवाओं में भी जोश है। भगवान राम के प्रति आस्था को लेकर लोग राम दरबार बड़ी संख्या में ले रहे हैं, फिर चाहे वह पीतल का दरबार हो अथवा स्टील या कांसे का, यहां तक कि सोने के राम दरबार को खरीदने से भी लोग नहीं हिचक रहे। रोजाना तकरीबन 800 से 1000 मूर्तियां राम दरबार के रूप में लोग ले जा रहे हैं। कई व्यक्ति तो सोने का राम दरबार भी बनवा रहे हैं। आकार में भले ही छोटे हों लेकिन लोगों की आस्था भगवान राम के प्रति राम दरबार के रूप में देखी जा रही है।
3 of 3
राम दरबार की मांग ज्यादा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
सिक्कों के साथ जन्मभूमि अयोध्या की मिट्टी भी
सराफा बाजार में भी राम की धूम देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में कई प्रकार के आभूषण श्री राम को लेकर आ रहे हैं। गहना ज्वेलर्स के बिजनेस हेड मोहित सोनी ने बताया है कि बाजार में इन दिनों राम मंदिर की छवि अंकित सोने-चांदी के सिक्कों की खास मांग है। इन सिक्कों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ राम जन्मभूमि अयोध्या की मिट्टी भी रखी गई है। इसके साथ जय श्री राम के पेंडेंट राम, लक्ष्मण, सीता की मूर्तियां राम मंदिर के स्ट्रक्चर आदि खरीदे जा रहे हैं। इनकी रेंज तीन हजार से शुरू है।