फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: चंबल में बारिश थमी, नदिया उफान पर, टापू बने दर्जनों गांव फंसे लोगों को सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला

Sat, 14 Sep 2024 09:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

रात को नोन नदी का बहाव कम होने के चलते डबरा भितरवार रोड पर आवागमन शुरू हो चुका है, जबकि छीमक के रास्ते ग्वालियर जाने वाले पुल पर अभी भी पानी चल रहा है जिसके चलते मार्ग बंद है। दौलतपुर रिझोरा का पुल पर पानी के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है।
 
विज्ञापन
MP Flood News: Flood Situation in Chambal Gwalior Flood Rescue Operation Photos Updates
सेना के जवानों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला

Gwalior Flood Photos: ग्वालियर चंबल अंचल में बारिश थम चुकी है, लेकिन नदिया उफान पर होने के कारण हर तरफ बाढ़ ही बाढ़ नजर आ रही है। कई जगह हालत सामान्य है, लेकिन भितरवार अनुविभाग के पवाया मानपुर में अभी भी सेना की ओर से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। डबरा नगर में भी अधिकांश स्थानों पर जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही थी। सबसे ज्यादा खराब हालात नंदू के डेरा के रहे, जहां रात्रि तक रेस्क्यू अभियान चला और लगभग एक सैकड़ा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सहराई पुल के आसपास के इलाकों में भी पानी भरा रहा, यहां से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

MP Flood News: Flood Situation in Chambal Gwalior Flood Rescue Operation Photos Updates
सेना के जवानों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला

रात को नोन नदी का बहाव कम होने के चलते डबरा भितरवार रोड पर आवागमन शुरू हो चुका है, जबकि छीमक के रास्ते ग्वालियर जाने वाले पुल पर अभी भी पानी चल रहा है जिसके चलते मार्ग बंद है। दौलतपुर रिझोरा का पुल पर पानी के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है।

बता दें कि डबरा एवं भितरवार अनुविभाग में मडी खेड़ा और अपर ककेटो से पानी छोड़े जाने के चलते नदियों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई थी। जिससे कई जगह जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही थी। सिंध,पार्वती और नोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। सिंध नदी के किनारे बसे धूमेश्वर पवाया के पास मानपुर बस्ती में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर भितरवार एसडीएम देवकीनंदन सिंह, एसडीओपी जितेंद्र नागायच सेना की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बाहर निकाला। 

MP Flood News: Flood Situation in Chambal Gwalior Flood Rescue Operation Photos Updates
सेना के जवानों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार से बारिश थमने के साथी नदियों के जलस्तर में भी गिरावट देखने को मिल रही है। सिंध नदी के जलस्तर में लगभग पांच फीट की गिरावट आई है। पुल के ऊपर से बह रही नोन नदी का जलस्तर कम होने से डबरा भितरवार मार्ग शुरू हो गया है। भानगढ़ पुल पर थोड़ा पानी ही बचा है। 2 घंटे बाद यहां से भी ग्वालियर जाने का मार्ग खुल जाएगा।

नगर के समाजसेवियों द्वारा लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, प्रशासन भी लोगों का स्वास्थ्य और खाने की व्यवस्था भी अपने स्तर पर करने में लगा हुआ है। लेकिन, घरों को छोड़कर बाहर निकले लोगों वापस जाने का इंतजार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed