फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्वालियर: दो स्मैक तस्कर के घरों पर चला बुलडोजर, एक आरोपी के घर दूसरी बार हुई कार्रवाई, तोड़ने पर फिर बना लिया था

Mon, 18 Apr 2022 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 03:36 PM IST
सार

ग्वालियर पुलिस ने शहर के दो स्मैक तस्करों के घरों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। एंटी माफिया अभियान के तहत दोनों बदमाशों के घर तोड़े गए। एक आरोपी का घर एक महीने पहले भी तोड़ा गया था, पर उसने फिर बनाने का काम शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
Gwalior: Bulldozers ran on the houses of two smack smugglers, the second action at the house of one of the accused, was rebuilt after breaking
ग्वालियर के गेंडे वाली सड़क पर दो आदतन अपराधियों के मकानों को जमींदोज किया गया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में शिवराज मामा के बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को ग्वालियर के गेंडे वाली सड़क पर दो आदतन अपराधियों के मकानों को जमींदोज किया गया। एक आरोपी नेहरू वाल्मीकि जिस पर 56 मामले दर्ज हैं। इसके घर को लगभग एक महीने पहले ही प्रशासन ने तोड़ा था, लेकिन उसने फिर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। वहीं दूसरा आरोपी का कालू खान है। इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 34 मामले दर्ज हैं, इन दोनों आरोपियों कि स्मैक सहित नशे के अन्य कारोबार में संलिप्तता थी।

 
Gwalior: Bulldozers ran on the houses of two smack smugglers, the second action at the house of one of the accused, was rebuilt after breaking
पुलिस ने घर तोड़ने के पहले माइक से अलर्ट किया। - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि ये दोनों ही जिले के शातिर अपराधी हैं और अंचल में सबसे बड़े स्मैक तस्कर के रूप में जाने जाते हैं। पिछले कई सालों से ये स्मैक तस्करी का काम कर रहे हैं। अन्य राज्यों से स्मैक लाकर अंचल के युवाओं को नशेड़ी बनाते हैं। ये दोनों स्मैक तस्कर नेहरू वाल्मीकि और कालू वाल्मीकि जिगरी दोस्त भी हैं और पूरी तरह नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। ये उत्तर प्रदेश, हरियाणा से स्मैक लाकर यहां पर पाउच के जरिए युवाओं को बेचते हैं और इन दोनों स्मैक तस्कर के टारगेट पर स्कूल-कॉलेज के युवा सबसे ज्यादा रहते हैं। अभी हाल में ही ये दोनों स्मैक तस्कर शहर में कॉलेजों के आसपास स्मैक बेचते हुए पकड़े गए थे और अभी जेल में बंद है।
 
Gwalior: Bulldozers ran on the houses of two smack smugglers, the second action at the house of one of the accused, was rebuilt after breaking
एक आरोपी का घर एक महीने पहले भी तोड़ा गया था, पर फिर से निर्माण शुरू कर दिया था। - फोटो : अमर उजाला
वहीं इंदरगंज सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं। जो आदतन अपराधी है और उनके द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान-दुकान बनाए हैं, तो ऐसे आवासों को उन से मुक्त कराना है। उसी कड़ी में आज इंदरगंज थाने के दो आदतन अपराधियों के घरों पर यह कार्रवाई गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed