{"_id":"627094cc71bb3e60d31c7de3","slug":"eid-s-happiness-turned-into-mourning-in-sehore-two-minors-died-due-to-drowning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद की खुशियां मातम में बदली: सीहोर में दो नाबालिगों की डूबने से मौत, परिजनों को बिना बताए पिकनिक मनाने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की खुशियां मातम में बदली: सीहोर में दो नाबालिगों की डूबने से मौत, परिजनों को बिना बताए पिकनिक मनाने गए थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 08:04 AM IST
सार
ईद की खुशियां मातम में बदली: सीहोर में दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों को बिना बताए पिकनिक मनाने आए थे
विज्ञापन
1 of 3
दिगंबर फॉल में दो नाबालिग डूबे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीहोर के शाहगंज में पिकनिक मनाने आए चार युवकों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों ही युवक नर्मदापुरम से अपने परिजनों को बिना जानकरी दिए पिकनिक मनाने शाहगंज के दिगंबर फॉल पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवा लिया है। परिजन ईद का जश्न मना रहे थे, बच्चों की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया।
2 of 3
डूबने वाले दोनों युवक बोहरा समाज के थे।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम चार बजे नर्मदापुरम से शाहगंज स्थित दिगम्बर फॉल में पिकनिक मनाने के लिए चार युवक पहुंचे थे। डूबने वाले दोनों युवक नाबालिग थे जिनकी उम्र करीब 14 से 16 साल के बीच है। शाहगंज थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते के अनुसार नर्मदापुरम निवासी चार युवक सोमवार को पिकनिक मनाने के उद्देश्य से दिगम्बर फॉल पहुंचे थे। यहां पर वे कुंड में नहाने के लिए उतरे, लेकिन दो युवक कुंड में डूब गए, जबकि दो अन्य युवक सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर स्थिति संभाली। डूबने वाला युवक अजीज अली पिता सैय्यव अली उम्र 16 वर्ष व अकबर अली पिता सब्बीर अली उम्र 14 वर्ष है। ये लोग तारा अहाता होशंगाबाद के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव कुंड में से बाहर निकाले।
3 of 3
दोनों ही मृतक नर्मदापुरम के रहने वाले थे।
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि युवक बोहरा समाज के थे, जिनके घर ईद की खुशियां मनाई जा रही थीं। इस बीच चारों नाबालिग घर पर बिना बताए नर्मदापुरम से करीब 30 किमी जंगल क्षेत्र में पिकनिक मनाने पहुंच गए। घर वाले कहीं घूमने गए होंगे यह सोचकर खुशियों में मशगूल थे, लेकिन जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।