{"_id":"626fa60a20b71337ef6ac7bf","slug":"dhar-the-marriage-of-jayas-national-patron-and-manawar-mla-hiralal-alava","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धार: विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की शादी में झूमा पूरा गांव, बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे, सीएम ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की शादी में झूमा पूरा गांव, बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे, सीएम ने दिया आशीर्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 07:07 PM IST
सार
कुक्षी तहसील के गांव भैंसलाई में बीते एक हफ्ते से विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की शादी की धूम रही। पूरा गांव इस खुशी में शरीक है। आसपास के शहरों के विधायक उन्हें बधाई देने पहुंचे। कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पुहंचे।
विज्ञापन
1 of 4
मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की शादी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पहुंचकर आशीर्वाद दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्य प्रदेश के धार जिले में मनावर विधायक की 2 मई को शादी हुई। बीते कई दिनों से उनके घर-परिवार में शादी की धूम मची हुई है। युवा विधायक कल रात अपनी ही शादी में थिरकते नजर आए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शादी में सीएम शिवराज सिंह समेत भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे थे।
2 of 4
विधायक अलावा की शादी में पहुंचे कमलनाथ।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुक्षी तहसील के गांव भैंसलाई में बीते एक हफ्ते से विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की शादी की धूम देखने को मिल रही है। पूरा गांव इस खुशी में शरीक है। आसपास के शहरों के विधायक उन्हें बधाई देने पहुंचे। पूर्व सीएम कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे।
3 of 4
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी डॉ. अलावा की शादी में पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
जयस राष्ट्रीय सरंक्षक मनावर के युवा विधायक के विवाह में आने वाले मेहमानों के लिए गांव के बाहर हैलिपेड बनवाया गया है। वीवीआईपी के पहुंचने के चलते प्रशासन भी मुस्तैदी से जुटा रहा। पूरे गांव में पहली बार इतनी भव्य शादी हो रही है। इतने वीवीआईपी एक साथ पहुंचे। गांव में जश्न का माहौल है। एक रात पहले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें विधायक अलावा आदिवासी लोक कलाकारों के गानों पर अपने दोस्तों-परिजनों के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। परंपरागत शैली के डांस और संगीत का आनंद ले रहे हैं। उनके दोस्त उन्हें कंधे पर बैठाकर नाच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मध्य प्रदेश के धार जिले में मनावर विधायक की 2 मई यानी आज शादी है। एक दिन पहले विधायक जमकर थिरके।
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अलावा
बीते 15 सालों से बीजेपी का गढ़ रही मनावर विधानसभा सीट पर हीरालाल अलावा ने बीजेपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक रंजना बघेल को 39,501 वोटों से हराया था। उनकी आदिवासी वोटों पर जबरदस्त पकड़ मानी जाती है। चुनाव लड़ने से पहले हीरालाल अलावा एम्स दिल्ली में डॉक्टर और सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं। अलावा ने एम्स में डॉक्टरी की पढ़ाई की और 2012 से 2015 तक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप नौकरी की। 2016 में उन्होंने नौकरी छोड़ मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आवाज उठाने वाला संगठन खड़ा किया था। 2018 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर जीते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।