निवाड़ी जिले में बेतवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से रात में टापू पर मछली पकड़ने गए चार युवक टापू पर फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने बोट के सहारे सकुशल बचा लिया। जानकारी के अनुसार युवक ओरछा की बेतवा नदी के टापू पर रात में मछली पकड़ने के गए थे। इसी दौरान अचानक नदी जलस्तर बढ़ जाने से वह टापू पर फंस गए। चारों युवक रात भर टापू पर फंसे रहे। सुबह प्रशासन को इसकी जानकारी लगी, तब प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवको को सुरक्षित बाहर निकाला।
2 of 3
बोट के सहारे एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को बाहर निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ कमांडर पीयूष शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि नदी के टापू पर चार युवक फंस गए हैं, मौके पर तत्काल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचा और ओरछा निवासी दामोदर राजपूत, दीपक राजपूत, विशाल केवट व सूरज राजपूत को सकुशल बाहर निकाला।
3 of 3
भारी बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है।
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर दो दिन पहले ही बारिश शुरू हुई है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही ओरछा नदी पर बने पुल से आवागमन बंद कर दिया था।