फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा

Sun, 15 Jun 2025 11:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Jun 2025 11:24 PM IST
सार

Dhar Crime News: धार जिले में एक मां ने अपने 18 साल के बेटे को देशी कट्टे से गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद मां और उसका प्रेमी फरार हो गया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son in Dhar After Argument On Love Affair
मिलने पहुंचे बेटे को मां ने गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मां ने देसी कट्टे से अपने 18 साल के बेटे को गोली मार दी। गोली के छर्रे उसकी गले सीने और कनपटी में लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मां कुछ साल से पति और बेटे को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। जहां, उसके दीवान नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। बेटा मां से मिलने के लिए पहुंचा था, इस दौरान उसकी अवैध संबंध को लेकर कहासुनी हो गई और मां ने अपने प्रेमी से कट्टा लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son in Dhar After Argument On Love Affair
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के अनुसार, घटना 14 जून को धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के टकारी गांव की है। जहां रहने वाली ईडी बाई पति करणसिंह चौगड़ तीन-चार साल से अपने मायके में रह रही थी। उसके दीवान सिंह पिता रामसिंह चौगड़ से अवैध संबंध थे। 14 जून को ईडी बाई का बेटा इकेश (18) पिता करण सिंह चौगड़, निवासी भोरकुंडिया थाना राणापुर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मां से मिलने टकारी गांव आया था। इस दौरान उसे पता चला कि मां ईडी बाई खेत पर है। वह वहां पहुंचा तो मां और दीवान सिंह दोनों खेत पर थे। मां को उसके प्रेमी के साथ देखकर वह नाराज हुआ, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर के विवाद के बाद ईडी बाई ने अपने प्रेमी दीवान से देशी कट्टा मंगवाया और देखते ही देखते बेटे पर गोली चला दी। गोली के छर्रे इकेश की कनपटी, गले और सीने में लगे, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। 

Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son in Dhar After Argument On Love Affair
खेत में पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला

दोस्त और रिश्तेदार मौके से भागे 
आरोपी मां ईडी बाई के गोली मारने की घटना को देखकर इकेश के साथ आए दोस्त और रिश्तेदार घबराकर मौके से भाग गए। इसके बाद उन्होंने फोन पर मृतक के पिता को सूचना दी। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son in Dhar After Argument On Love Affair
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

आरोपी मां और उसका प्रेमी फरार
घटना की सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही आरोपी मां ईडी बाई और दीवान सिंह के खिलाफ धारा 103(1), 1(5), 25(1) BNS के तहत केस दर्ज किया है। इकेश की हत्या के बाद आरोपी मां और उसका प्रेमी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। कुक्षी SDOP सुनील गुप्ता और थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed