फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cow Gohari Festival: धार में धूमधाम से मना गाय गोहरी पर्व, मन्नतधारियों के ऊपर से गुजरी सैकड़ों सजी-धजी गायें

Fri, 01 Nov 2024 01:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Nov 2024 01:31 PM IST
सार

Dhar News: धार में गाय गोहरी पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मन्नतधारियों के ऊपर से सैकड़ों सजी-धजी गायें गुजारी गईं, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखें श्रद्धालुओं के उत्साह से भरी तस्वीरें...।

विज्ञापन
Dhar News: Cow Gohari festival celebrated with great pomp, hundreds of decorated cows passed over devotees
धार में बड़े धूम-धाम से मनाया गया गाय गोहरी पर्व - फोटो : अमर उजाला
धार जिले के सरदारपुर स्थित गवलीपुरा में दीपावली के दूसरे दिन पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस आयोजन में जिले भर के यादव समाज के लोग अपने पशुधन को सजा-धजाकर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, मन्नतधारी श्रद्धालु इस पर्व पर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भूमि पर लेटते हैं और उनके ऊपर से सैकड़ों गायों को गुजारा जाता है।

Dhar News: Cow Gohari festival celebrated with great pomp, hundreds of decorated cows passed over devotees
धार में बड़े धूम-धाम से मनाया गया गाय गोहरी पर्व - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष भी गवलीपुरा में विशेष आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने अपने पशुधन को मोरपंख, फूल-मालाओं और अन्य सजावटी सामग्रियों से सजाया। इस दौरान मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ लोग गायों को लेकर उत्सव स्थल पर पहुंचे। जैसे ही मन्नतधारी श्रद्धालु भूमि पर लेट गए, गांव की सैकड़ों गायों को उनके ऊपर से निकाला गया, जो सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत और रोमांचक अनुभव था। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
 
Dhar News: Cow Gohari festival celebrated with great pomp, hundreds of decorated cows passed over devotees
धार में बड़े धूम-धाम से मनाया गया गाय गोहरी पर्व - फोटो : अमर उजाला

गाय गोहरी पर्व की परंपरा को यादव समाज के लोग अपनी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के तहत सालों से निभा रहे हैं। इस पर्व का उद्देश्य गोवंश के प्रति आस्था को प्रकट करना और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। इस दौरान उपस्थित लोगों और जन प्रतिनिधियों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhar News: Cow Gohari festival celebrated with great pomp, hundreds of decorated cows passed over devotees
धार में बड़े धूम-धाम से मनाया गया गाय गोहरी पर्व - फोटो : अमर उजाला

गाय गोहरी का यह पारंपरिक पर्व न केवल धार्मिक मान्यताओं को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण समाज में गोवंश के महत्व और श्रद्धा को भी बल देता है। जिले के अन्य गांवों में भी यह पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें लोग पूरे उत्साह के साथ अपने पशुधन की पूजा कर अपनी परंपराओं को जीवंत बनाए हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed