फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damoh: शादी समारोह में बारिश और तूफान में गिरा मंडप, दबने से आधा दर्जन लोग घायल

Mon, 26 Jun 2023 09:30 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 09:30 AM IST
सार

दमोह में खराब मौसम से शादी का मंडप गिर गया। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे जबलपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Damoh: Pavilion collapsed in rain and storm at wedding ceremony, half a dozen people injured
दमोह में आंधी-बारिश की वजह से मंडप गिर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
दमोह में एक मैरिज गार्डन में रविवार रात बारिश और तूफान में शादी का मंडप गिरने की घटना सामने आई है। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक घायल की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को जांच में लिया।


बता दें पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप रहने वाले अजब सिंह ठाकुर के बेटे की शादी जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले महावीर गार्डन से हो रही थी। इसमें शामिल होने के लिए शहर के लोग पहुंचे थे। जिस समय बरात लगने ही वाली थी अचानक से बारिश शुरू हो गई और तूफान भी चलने लगा। इससे गार्डन में मोजूद लोग मंडप के नीचे जाकर छिप गए और मंडप में पानी भरने से वह गिर गया और उसके नीचे खड़े लोगों में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा का चालक मुकेश भी शामिल था। 
 
Damoh: Pavilion collapsed in rain and storm at wedding ceremony, half a dozen people injured
बारिश से बचने के लिए मंडप के नीचे खड़े लोग दब गए, छह लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मंडप गिरते ही चीख पुकार मच गई और शादी कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। पुलिस भी सूचना मिलते ही गार्डन पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में मुन्नी पिता धन सिंह ठाकुर (65) राजा पटना, मुकेश पिता रामू बजरिया वार्ड दमोह, मोहन पिता दामोदर सिंह (52) निवासी बटियागढ़ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और आशीष ठाकुर (20) निवासी हिंगवानी को जबलपुर रेफर किया है। वहीं अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। बता दें रविवार से मानसून ने दमोह में दस्तक दे दी है और दोपहर से शुरू हुई बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया। पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed