{"_id":"64c12141c4e17ce6e3004f66","slug":"cm-shivraj-said-in-singrauli-pm-modi-will-come-to-lay-the-foundation-stone-of-sant-ravidas-memorial-2023-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: सिंगरौली पहुंचे CM शिवराज, कहा- संत रविदास स्मारक का शिलान्यास करने 12 अगस्त को आएंगे PM मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिंगरौली पहुंचे CM शिवराज, कहा- संत रविदास स्मारक का शिलान्यास करने 12 अगस्त को आएंगे PM मोदी
Wed, 26 Jul 2023 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 07:06 PM IST
सार
सिंगरौली के सरई में 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना' अंतर्गत वितरण कार्यक्रम में सीेएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंगरौली में थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सागर में संत रविदास का मंदिर और स्मारक बनाया जाएगा। इस पर 102 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर और स्मारक का शिलान्यास करेंगे।
सरई में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत भाइयों को जूते और बहनों को चप्पल पहनाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
नागर शैली में बनेगा भव्य स्मारक
शिवराज ने कहा कि भव्य स्मारक नागर शैली में बनेगा। संत रविदास जी के दोहे और शिक्षाएं उकेरी जाएंगी। उनके व्यक्तित्व और जो उन्होंने काम किया है उसका भी वहां उल्लेख किया जाएगा। इसमें जो पहली गैलरी होगी, महान जीवन को दर्शाने का काम होगा। संत रविदास जी का म्यूजियम बनाएंगे। इसकी गैलरी में उनके महान जीवन को दर्शाया जाएगा। भक्ति मार्ग और निर्गुण पंथ में जो योगदान है उस योगदान को दिखाया जाएगा। तीसरी गैलरी में संत रविदास जी के दर्शन का और विभिन्न मतों पर प्रभाव, रविदास पंथ के प्रभाव के बारे में बताया जाएगा। चौथी गैलरी उनके काव्य, साहित्य और समकालीन विवरण को समर्पित होगी। लाइब्रेरी बनेगी, संगत हाल बनेगा, कुंड बनेगा, स्मारक के समीप जल कुंड का निर्माण किया जाएगा, भक्त निवास बनेगा, भोजन की व्यवस्था होगी।

सिंगरौली में हितग्राहियों से मिले सीएम शिवराज।
- फोटो : सोशल मीडिया
बहनों को चप्पल पहनाई, भाइयों को जूते
मुख्यमंत्री ने सरई में कहा कि मेरे और भाजपा के लिए गरीब ही भगवान है। जो दीन-दु:खी हैं, जो गरीब हैं, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं, अगर उनकी सेवा कर ली, तो समझो भगवान की पूजा हो गई। 15 लाख से अधिक तेंदू पत्ता तोड़ने वाले भाई-बहनों को को नंगे पैर नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि आज हम बहनों को पैर में चप्पल पहनाएंगे। भाइयों को जूते पहनाएंगे। बहनों को साड़ी भेंट करेंगे। उसके साथ ही पानी की कुप्पी भी भेंट करेंगे। हर एक को छाता खरीदने के लिए 200 रुपये की राशि खातों में डाली जाएगी।

तिलक लगाकर सम्मान करते सीएम शिवराज।
- फोटो : सोशल मीडिया
बैगा जनजाति होगी अति-पिछड़ी जनजाति
मुख्यमंत्री ने बैढ़न में कहा कि हमारी सारी योजनाएं कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दी थी। सिंगरौली जिले में बैगा जनजाति को अति पिछड़ी जनजाति में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लूटने वाला जाएगा। कमाने वाला खाएगा। नया जमाना आएगा... वो नया जमाना लाने के लिए आज मैं काम कर रहा हूं। हमारी सारी योजनाएं जो गरीब और किसानों के लिए थी, कांग्रेस और कमलनाथ ने बंद कर दी थी। बच्चों के लैपटॉप बंद कर दिए थे, संबल योजना बंद कर दी थी। बेटियों की शादी कारवाई, कांग्रेस ने पैसे ही नहीं दिए। हमने फिर से शादी शुरू कर दी। बुजुर्गों के लिए पहले तो मैं रेल से तीर्थ यात्रा करवाता था, कमलनाथ ने बंद कर दी थी। अब मैंने फिर चालू कर दी। अब हवाई जहाज से भी तीर्थयात्रा करवाने ले जाऊंगा।