फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damoh: जागेश्वरनाथ की शरण में पूर्व वित्तमंत्री के बेटे सिद्धार्थ मलैया, बोले- चुनावी शंखनाद तो पहले कर चुके

Mon, 24 Jul 2023 02:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

Damoh News: पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने सोमवार को दमोह से बांदकपुर तक 16 किमी की पैदल धार्मिक यात्रा निकाली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
Damoh News: Siddharth Malaiya did Walking tour of Jageshwarnath temple read more in hindi
जागेश्वरनाथ की शरण में सिद्धार्थ मलैया - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने सोमवार को दमोह से बांदकपुर तक 16 किमी की पैदल धार्मिक यात्रा निकाली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख चौराहों से जब यात्रा निकली तो यहां पर सैकड़ों लोग इस यात्रा के स्वागत में खड़े थे। सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि यह पूरी तरह धार्मिक यात्रा है, जिसमें हम अपने शहर की सुख, समृद्धि और शांति का संकल्प लेकर भगवान के पास जा रहे हैं। वहीं, जानकार इस यात्रा को चुनावी शंखनाद मान रहे हैं। 
Damoh News: Siddharth Malaiya did Walking tour of Jageshwarnath temple read more in hindi
सिद्धार्थ मलैया ने दमोह से बांदकपुर तक 16 किमी की पैदल धार्मिक यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ बोलेः पहले ही कर चुके इस चुनावी शंखनाद
सिद्धार्थ की धार्मिक पदयात्रा को लेकर सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा है, इसके पहले बहुत धार्मिक यात्राएं की हैं, लेकिन वो निजी थी। अब यह सार्वजनिक रूप से है। इस धार्मिक यात्रा का एक संकल्प है कि हमारे शहर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे। इस संकल्प को लेकर हम जा रहे हैं। चुनावी शंखनाद पर उन्होंने कहा कि वह चुनावी शंखनाद तो पहले ही कर चुके हैं ये बात अलग है कि मौका नहीं लग रहा।
Damoh News: Siddharth Malaiya did Walking tour of Jageshwarnath temple read more in hindi
हजारों लोग हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
16 किलोमीटर दूर है जागेश्वर नाथ धाम
दमोह जिले के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर नाथ धाम में भगवान भोलेनाथ स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं और तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में भी उनकी मान्यता है। हर सोमवार को मंदिर में हजारों की संख्या में लोग भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार सिद्धार्थ मलैया ने हजारों लोगों को एकत्रित किया और तीन गुल्ली स्थित शिव मंदिर में पूजन कर पैदल यात्रा शुरू की जो 16 किलोमीटर का सफर करके बांदकपुर पहुंची और सभी लोगों ने भोलेनाथ के दर्शन किए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed