{"_id":"627f5674974abe74ab065d81","slug":"chhatarpur-a-day-before-the-wedding-a-girl-commits-suicide-body-found-floating-in-the-pond","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: गुंडे की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने शादी के एक दिन पहले की आत्महत्या, तालाब में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: गुंडे की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने शादी के एक दिन पहले की आत्महत्या, तालाब में मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 14 May 2022 01:46 PM IST
सार
छतरपुर में शादी के एक दिन पहले गुंडे की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने तालाब में कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला गुंडा शादी न करने की दे रहा था धमकी।
विज्ञापन
1 of 3
छतरपुर में शादी से एक दिन पहले युवती ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर में शादी के एक दिन पहले दुल्हन के आत्महत्या कर जान देने का मामला सामने आया है। शनिवार तड़के उसने तालाब में कूदकर जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है। युवती के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली वार्ड नंबर 30 बकायन खिड़की मार्ग की है। यहां पिता राजेश और गिरजा बंशकार की 22 वर्षीय बेटी नीलू बंशकार ने तालाब में कूदकर जान दे दी है। नीलू का 14 मई को मंडप था और 15 मई को शादी और बरात आनी थी। घर पर मंडप सज चुका था। मेहमान आए हुए थे। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला गुंडा राहुल अहिरवार उनकी बेटी को परेशान करता था। दो दिन पहले ही उसने फोन पर और घर में घुसकर धमकी दी थी कि अगर किसी और से शादी की तो दूल्हे को गोली मारकर तुझे मंडप से उठा ले जाऊंगा।
2 of 3
छतरपुर में युवती ने शादी से एक दिन पहले सुसाइड कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले भी राहुल ने लड़की और परिजनों के सामने कट्टा अड़ाकर धमकी दी थी, जिसकी उन्होंने लोक-लाज के डर से पुलिस में रिपोर्ट नहीं की थी। वह लड़का कहता था कि शादी करोगी तो मुझसे। किसी और से अगर शादी हुई तो मैं दूल्हे को गोली मारकर तुझे मंडप से उठाकर ले जाऊंगा। अब युवती की लाश तालाब में मिली है।
3 of 3
नीलू के घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर थी। मेहमान भी आ चुके थे।
- फोटो : अमर उजाला
नीलू का मंडप 14 मई को था और 15 मई को शादी और बरात आनी थी। शादी के एक दिन पहले तड़के सुबह मंडप के दिन घर के पास बने किशोर सागर तालाब में कूदकर जान दे दी। सुबह जब परिजन पांच बजे उठे तो देखा लड़की गायब थी उन्होंने सोचा कि शौच के लिए दूसरे घर में गई होगी। जब वहां भी नहीं मिली, तो तलाश किया गया। तालाब के पास उसका मोबाइल पड़ा मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।