फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में तीन दिवसीय ‘विक्रमादित्य महानाट्य’ का शुभारंभ: CM बोले-सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का देता है संदेश

Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
सार

काशी में तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें सीएम मोहन यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सीएम यादव ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति और विक्रमादित्य के आदर्शों से जोड़ने का माध्यम है।

विज्ञापन
Three-day 'Vikramaditya Mahanritya' inaugurated in Kashi: CM said – gives the message of good governance of Em
सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
काशी में तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य सुशासन, न्याय और राष्ट्र गौरव के प्रतीक रहे हैं, जिनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया दौर शुरू हुआ है। साथ ही, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना जैसे प्रयास राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। सीएम यादव ने कहा कि इस महानाट्य के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय इतिहास, परंपरा और सम्राट विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों से परिचित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान की शुरुआत की है, जिससे सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- MP Board Results: MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार
 
Three-day 'Vikramaditya Mahanritya' inaugurated in Kashi: CM said – gives the message of good governance of Em
सीएम मोहन यादव और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक आयोजन : योगी
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि काशी और उज्जैन की सांस्कृतिक धारा को जोड़ने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी: 5 सेकंड में कई बार प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, CCTV में कैद हुआ हादसा

 
Three-day 'Vikramaditya Mahanritya' inaugurated in Kashi: CM said – gives the message of good governance of Em
मंच पर बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
400 कलाकार भाग लेंगे
महानाट्य में करीब 400 कलाकारों ने भाग लेकर सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, न्यायप्रियता और राष्ट्र प्रेम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। भव्य सेट, आधुनिक लाइट-साउंड और जीवंत दृश्यों ने दर्शकों को प्राचीन स्वर्णिम युग की अनुभूति कराई। युद्ध के दृश्य, विक्रम-बेताल की कथाएं और सिंहासन बत्तीसी के प्रसंग विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम स्थल पर मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी। आयोजन के दौरान जय महाकाल और सम्राट विक्रमादित्य के जयकारों से माहौल गूंज उठा। यह महानाट्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

ये भी पढ़ें- MP: राज्यसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बदले सियासी समीकरण, दो वोट उलझने से कांग्रेस पर संकट; बदल न जाएं नतीजे

सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म इनफ्लुएंसर मीट का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति से सनातन परंपरा के वैचारिक आधार को शिक्षा नीति में समाहित किया है। ऐसा करके युवाओं को सच्चे संस्कार के साथ विकास का अवसर दिया गया है। हमें विकास के साथ-साथ प्राचीन काल के गौरव और परंपराओं पर भी गर्व होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से हम बाबा विश्वनाथ के धाम में उज्जैन और मध्यप्रदेश के प्राचीन गौरव की झलक दिखा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, वीरता और धर्म परायणता हम सबको प्रेरित और गौरवान्वित करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed