फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amanat Bansal: ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई, डांस का शौक, कौन हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज की होने वाली बड़ी बहू अमानत?

Wed, 18 Sep 2024 09:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Sep 2024 09:13 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की होने वाली पत्नी अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी की है। अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है। 

विज्ञापन
Shiv Raj Singh Son Karthikey Engaged To Amanat Bansal Know Who is Union Minister Future Daughter in Law
17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई। - फोटो : अमर उजाला

Amanat Bansal: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की जल्द ही सगाई होने वाली है। आज से ठीक एक महीने बाद 17 अक्टूबर को सगाई की रस्म होगी। इसकी जानकारी खुद शिवराज सिंह ने एक्स कर दी है। शिवराज सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा- एक पिता के रूप में मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी। इस सगाई में अभी एक महीना है, इससे पहले आइए जानते हैं कि अमानत बंसल कौन हैं? 

Shiv Raj Singh Son Karthikey Engaged To Amanat Bansal Know Who is Union Minister Future Daughter in Law
अपने परिवार के साथ अमानत। - फोटो : अमर उजाला

बंसल परिवार का उदयपुर से संबंध 
शिवराज सिंह की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल देश के बड़े उद्योगपति की बेटी हैं। उनके पिता अनुपम आर बंसल फेमस लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक हैं। अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर के फाउंडर हैं। वह 'इजहार' नाम की एक संस्था चलाती है। बंसल परिवार का राजस्थान के उदयपुर जिले से संबंध हैं। 

Shiv Raj Singh Son Karthikey Engaged To Amanat Bansal Know Who is Union Minister Future Daughter in Law
अमानत बंसल - फोटो : अमर उजाला

अमानत ने मनोवैज्ञानिक शोध में की एमएससी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की होने वाली पत्नी ने विदेश से पढ़ाई की है। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी की है। अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Raj Singh Son Karthikey Engaged To Amanat Bansal Know Who is Union Minister Future Daughter in Law
हो चुकी है कुणाल और रिद्धि की सगाई। - फोटो : अमर उजाला

शिवराज के छोटे बेटे की भी हो चुकी है सगाई
बता दें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भी हो चुकी है। भोपाल में रहने वाले इंदरमल जैन के बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन शिवराज सिंह के घर की छोटी बहू बनेंगी।

विज्ञापन
Shiv Raj Singh Son Karthikey Engaged To Amanat Bansal Know Who is Union Minister Future Daughter in Law
माता पिता के साथ कार्तिकेय और कुणाल। - फोटो : अमर उजाला

एक साथ हो सकती है बड़े और छोटे भाई की शादी
शिवराज राज सिंह के बडे़ बेटे कार्तिकेय की सगाई 17 अक्टूबर को होगी। वहीं, कुणाल की सगाई पहले से हो चुकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दोनों भाई एक साथ शादी के बंधन में बंद सकते हैं। इस साल के अंत तक दोनों की शादी हो सकती है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed