फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कार्यसमिति की बैठक में 2018 की हार पर शिवराज का खुलासा, बोले-हम अपने कुछ नेताओं के कारण ही चुनाव हारे

Wed, 25 Jan 2023 09:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 Jan 2023 09:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के 15 महीनों की याद दिलाते हुए कहा कि यहां बैठे कार्यकर्ताओं में से कितने ही कार्यकर्ता ऐसे हैं, जिनकी दुकानों और मकानों पर कांग्रेस की सरकार ने दुर्भावनापूर्वक बुलडोजर चलवा दिए थे। कितने कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लाद दिए थे। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों को पीटा था।

विज्ञापन
MP News: Shivraj's disclosure on the defeat of 2018 in the working committee meeting, said - we lost the elect
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिवराज ने 2018 की हार को लेकर बड़ा खुलासा किया। नेताओं का नाम लिये बना मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने कुछ नेताओं के कारण ही चुनव हारे। दुनिया की कोई ताकत बीजेपी को चुनाव नहीं हरा सकती। सीएम ने धार जिले की नगरीय निकाय चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी के नेता पार्टी के उम्मीदवारों के साथ घूमते रहे पर निर्दलीय को वोट देने के लिए फोन करते रहे। यह मानसिकता अब बिल्कुल नहीं चलेगी।

 
 
MP News: Shivraj's disclosure on the defeat of 2018 in the working committee meeting, said - we lost the elect
सीएम शिवराज संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हमारे पास अभी पूरे 200 दिन का समय
सीएम ने कहा कि हमारे पास अभी पूरे 200 दिन का समय है। यह समय है कि हम नए जोश के साथ पारिवारिक माहौल में काम करें। सब खुश रहें और दूसरों को खुश रखें। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दें, बूथ को और ज्यादा सक्रिय करें तथा सब मिलकर जीत का संकल्प लें और खड़े हो जाएं। खुद को तैयार करें और संकल्प लेकर खड़े हो जाएं। जीत हमारी होगी।
 
कांग्रेस सरकार की करतूतों को याद रखें
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के 15 महीनों की याद दिलाते हुए कहा कि यहां बैठे कार्यकर्ताओं में से कितने ही कार्यकर्ता ऐसे हैं, जिनकी दुकानों और मकानों पर कांग्रेस की सरकार ने दुर्भावनापूर्वक बुलडोजर चलवा दिए थे। कितने कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लाद दिए थे। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों को पीटा था।
 
 
MP News: Shivraj's disclosure on the defeat of 2018 in the working committee meeting, said - we lost the elect
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की सरकार अपने कर्मों से गिरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचाराधारा को कुचलने का प्रयास किया गया। यही लोग आज भी हमारी विचारधारा पर हमला कर रहे हैं, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं और धारा 370 हटाने का विरोध करते हैं। 15 महीने की उस सरकार ने प्रदेश को लूट लिया और संबल समेत जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थी। वो सरकार अपने इन्हीं कर्मों से गिरी थी और हमें उस सरकार के कारनामों को भूलना नहीं है। वही कमलनाथ अब फिर रोज एक ट्वीट कर रहे हैं। झूठे वादों का जाल फैला रहे हैं। हमें इनके झूठ और पाखंड को जनता के सामने लाना है।
 
2003 से पहले प्रदेश की सड़कें जर्जर थीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2003 के पहले की प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सड़कें जर्जर थीं। डाकुओं के कई गिरोह सक्रिय थे और प्रदेश में कुंओं से हथियार निकलते थे। हमारी सरकार ने प्रदेश से डाकुओं का समूल नाश कर दिया है और नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23000 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त कराई गई है, जिस पर गरीबों की कॉलोनियां बनाई जाएंगी। सरकार 5 फरवरी से विकास यात्राएं निकाल रही हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Shivraj's disclosure on the defeat of 2018 in the working committee meeting, said - we lost the elect
बीजेपी की कार्यसमिति में बैठे पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हमने जनजातीय क्रांतिवीरो को सम्मान दिया
हमने जनजातीय क्रांतिवीरों को सम्मान दिया। उज्जैन के महाकाल महालोक की तर्ज पर देवास, मैहर, ओंकारेश्वर में भी काम हो रहा है। ओरछा और चित्रकूट में भी इसी तरह काम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्या विकास के इतने काम गिनने के लायक नहीं हैं? क्या इनके बारे में जनता को नहीं बताया जाना चाहिए?
 
मोदी जी भारत के लिए वरदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए ईश्वर का वरदान हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था- मैं भारतमाता को फिर से विश्वगुरु के रूप में अधिष्ठित होते देख रहा हूं। उनके इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं। हमारा संगठन काफी मजबूत है और बूथों को डिजिटाइज करने का जैसा काम मध्यप्रदेश में हुआ है, कहीं नहीं हुआ। लेकिन हमें बूथ को और ज्यादा मजबूत करने के प्रयास करना है।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed