फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: PM खुली जीप में मंच तक पहुंचेंगे, 4 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात, 3 KM में नो फ्लाइंग जोन घोषित

Sun, 24 Sep 2023 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 24 Sep 2023 06:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी पूरी हो गई है। भोपाल और मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है।

विज्ञापन
MP News: PM will reach the stage in an open jeep, 4 thousand policemen deployed for security, no flying zone d
खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच से होते हुए इस रास्ते से मंच तक पहुंचेंगे पीएम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों को निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी पूरी हो गई है। भोपाल और मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है। 


पीएम खुली जीप में मंच तक पहुंचेंगे 
जंबूरी मैदान के पास ही हैलीपेड बनाएं गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान से कार्यक्रम स्थल तक अपने काफिले से जाएंगे। इसके बाद खुली जीप पर सवार हो जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रहेंगे। खुली जीप से प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के बीच से होते हुए मंच तक जाएंगे। इसके लिए बीच से बड़ा रास्ता बनाया गया है। 

 
MP News: PM will reach the stage in an open jeep, 4 thousand policemen deployed for security, no flying zone d
पीएम समेत चार नेताओं के कटआउट लगे - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया 
चार हजार पुलिस बल मौजूद रहेगा, जिसमें 26 आईपीएस तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पीएम की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है। एसपीजी और एनएसजी की टीम पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा भाजपा की तरफ से साढ़े चार हजार वॉलिंटियर व्यवस्था संभालेंगे। 

तीन किमी में नो फ्लाइंग जोन 
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस ने सोमवार को जंबूरी मैदान के आसपास नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। जंबूरी मैदान के तीन किमी के दायरे में पैराग्लाइडर, ड्रोन, हॉट बलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

पांच बड़े डोम, 41 एलईडी लगाई
कार्यक्रम स्थल पर पांच बड़े डोम लगाए गए है। उनमें 10 लाख कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई है। कार्यक्रम में रजिस्टर्ड कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। डोम में पांच बड़े और 36 छोटे एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। कार्यकर्ता ट्रेन, बसों और अपने वाहनों से पहुंचेंगे। बस, चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए जंबूरी मैदान के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं के खाने-पीने के लिए भी अलग से डोम में व्यवस्था की गई है। 

चार नेताओं के कटआउट लगे 
कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बड़े कटआउट लगे है। इसके अलावा डोम के अंदर भी चारों नेताओं की तस्वीर लगी है। वहीं, मंच के ऊपर पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं का नेतृत्व करने वाले नेताओं की तस्वीर लगी है। 

निजी स्कूलों ने की छुट्टी घोषित  
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कई निजी स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है। इसके मैसेज स्कूल प्रबंधन की तरफ से अभिभावकों को भेजे गए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed