फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: रजिस्टर्ड कार्यकर्ता, 10 लाख के बैठने की क्षमता, भाजपा के चौथे कार्यकर्ता महाकुंभ में टूटेगा रिकॉर्ड

Sat, 23 Sep 2023 06:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हो रहे चौथे कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं का विजय संकल्प दिलाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Registered workers, seating capacity of 10 lakh, record will be broken in the fourth BJP worker Mahak
जंबूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हो रहे चौथे कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं का विजय संकल्प दिलाएंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य तय किया है। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा अपने ही पिछले महाकुंभ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

इस कार्यकर्ता महाकुंभ में रजिस्टर्ड कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। यानी बिना रजिस्ट्रेशन के कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं हो सकेगा। इसके लिए बूथ लेवल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की गई है। पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 11 लाख 60 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। भाजपा हर पांच साल में 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है। पिछली बार अब तक का सबसे बड़ा महाकुंभ भाजपा ने भोपाल में किया था। इसमें 3 लाख 70 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस बार पार्टी इस रिकॉर्ड को तोड़ने जा रही है।

 
MP News: Registered workers, seating capacity of 10 lakh, record will be broken in the fourth BJP worker Mahak
कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए सजा मंच - फोटो : अमर उजाला
पांच बड़ी और 36 छोटी एलईडी
कार्यक्रम स्थल पर बारिश को देखते हुए पांच बड़े डोम लगाए गए हैं। इसके अलावा बड़े छोटे मिलाकर कुल 12 डोम लगे हैं। इनमें पांच बड़ी एलईडी और 36 छोटी एलईडी लगाई जा रही हैं। बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। इसे अब तक का भाजपा का सबसे बड़ा आयोजन बताया जा रहा है।

चार नेताओं के कटआउट
यहां कार्यक्रम स्थल पर चार नेताओं के कटआउट लगाए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का कटआउट शामिल है। इन चारों नेताओं के ही बड़े बड़े फोटो के साथ बैनर डोम में लगाए गए हैं। वहीं, मंच के पीछे जन आशीर्वाद यात्राओं को नेतृत्व करने वाले नेताओं का पोस्टर लगा है।

 
MP News: Registered workers, seating capacity of 10 lakh, record will be broken in the fourth BJP worker Mahak
कार्यक्रम स्थल पर बारिश के कारण कीचड़ के ऊपर लकड़ी का प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा - फोटो : अमर उजाला
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, लड़की का प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा  
कार्यक्रम में लगातार हो रही बारिश ने समस्या खड़ी कर दी है। यहां पर बारिश के पानी के कारण मंच समेत अंदर मैदान में कीचड़ हो गया है। अब इस समस्या से निपटने के लिए मैदान के अंदर मिट्टी और गिट्टी का मिक्चर डाला जा रहा है। साथ ही उसके ऊपर लकड़ी का प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। जिस पर कुर्सियां लगाई जा रही हैं। ताकि बारिश होने पर भी कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

100 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था
प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए जंबूरी मैदान की दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आनंद साइड की तरफ से 100 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है। वहीं, होशंगाबाद रोड साइड भी कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आसपास खुले मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां पर पार्टी की तरफ से करीब पांच कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed