MP News: सीएम यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने की अमित शाह से मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा हुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:35 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का दिल्ली दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम रहा। इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और भाजपा नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य के विकास, निवेश और संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक दिल्ली यात्रा थी।
विज्ञापन
