फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बच्चों और सफाई मित्रों संग मनाई दीपावली, आतिशबाजी की और गिफ्ट भी बांटे

Thu, 31 Oct 2024 09:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 31 Oct 2024 09:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने आतिशबाजी कर गिफ्ट भी बांटे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर बच्चों के साथ अपने निवास पर रंगोली भी बनाई। उज्जैन में आज दिवाली मनाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav celebrated Diwali with children and cleaning friends, did fireworks and also distr
सीएम ने सफाई मित्रों और बच्चों के साथ मनाई दीपावली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली का उत्सव सफाई मित्रों और उनके परिवारों के साथ मिलकर मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को उपहार और पटाखे वितरित किए तथा बच्चों के साथ रंगोली सजाकर दीप पर्व की खुशियां साझा कीं। सीएम यादव ने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी से जीवन के अंधेरों को दूर करने और दूसरों की सहायता करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व आनंद और भाईचारे का प्रतीक है, और इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग जरूरतमंदों की मदद करें, जिससे हमारे समाज में समानता और प्रेम का संदेश फैले।


 
MP News: CM Dr. Mohan Yadav celebrated Diwali with children and cleaning friends, did fireworks and also distr
सीएम ने बनाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
गांधीनगर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सीएम यादव ने सफाई मित्रों के बच्चों को उपहार और पटाखे दिए और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन समानता और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा सभी को एक समान समझा, चाहे वह केवट हो या शबरी। इसी भावना के साथ हमें अपने जीवन में भी प्रेम और समानता का दीप जलाकर अंधकार को दूर करना चाहिए। 

 
MP News: CM Dr. Mohan Yadav celebrated Diwali with children and cleaning friends, did fireworks and also distr
सीएम डॉ. मोहन यादव बच्चो को मिठाई खिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी विद्यार्थियों के साथ आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम वर्तमान की कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जीवन में एक दीपक अवश्य जलाइए और कठिनाइयों से घबराकर कभी हार मत मानिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav celebrated Diwali with children and cleaning friends, did fireworks and also distr
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अक्टूबर को उज्जैन में दीपावली का पर्व मनाएंगे। वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे, स्थानीय बाजार से खरीदारी करेंगे, और लोगों से मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय से जुड़कर त्योहार की खुशियाँ साझा करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed