फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: जी-20 डेलिगेट्स को पसंद आ रही मध्यप्रदेश की कला और शिल्प

Mon, 16 Jan 2023 06:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Jan 2023 06:07 PM IST
सार

प्रदर्शनी में बुधनी के लकड़ी के खिलौने, महेश्वरी साड़ी ,बैतूल का मेटल क्राफ्ट, उज्जैन का तेंदूपत्ता क्राफ्ट, पन्ना का ब्लॉक प्रिंट, अलीराजपुर के भील संस्कृति की सोवेनियर, पेंटिंग भोपाल का जरी जरदोजी का अनुभव ले रहे है।

विज्ञापन
MP News: Art and craft of Madhya Pradesh is liked by G-20 delegates
डेलिगेट्स को मध्य प्रदेश की कला और शिल्प प्रदर्शनी खूब भा रही। - फोटो : अमर उजाला
जी-20 विशेष थिंक कार्यक्रम में पधारे डेलिगेट्स को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन के तहत लगाई गई कला और शिल्प प्रदर्शनी खूब भा रही है। विदेश और देश से आए डेलिगेट्स कलाकारों के स्टॉल में कला को निहारते और सराहते हुए नजर आए।


 
MP News: Art and craft of Madhya Pradesh is liked by G-20 delegates
डेलिगेट्स को मध्य प्रदेश की कला और शिल्प प्रदर्शनी खूब भा रही। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन बोर्ड के रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन द्वारा जी 20 डेलिगेट्स को प्रदेश की कला और संस्कृति से परिचय कराने के लिए आर्ट और क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में बुधनी के लकड़ी के खिलौने, महेश्वरी साड़ी ,बैतूल का मेटल क्राफ्ट, उज्जैन का तेंदूपत्ता क्राफ्ट, पन्ना का ब्लॉक प्रिंट, अलीराजपुर के भील संस्कृति की सोवेनियर, पेंटिंग भोपाल का जरी जरदोजी, चंदेरी क्राफ्ट, ग्वालियर का चितेरा आर्ट और टेराकोटा आर्ट प्रमुख है। साथ ही महेश्वरी सारी का लूम, मिट्टी कला, गोंड एवं भील पेंटिंग और जरी जरदोजी का लाइव प्रदर्शनी भी है जिस पर डेलिगेट्स स्वयं हाथ आजमा कर अनुभव लिया। 
 
 
MP News: Art and craft of Madhya Pradesh is liked by G-20 delegates
डेलिगेट्स ने स्वयं पेंटिंग पर हाथ आजमा कर अनुभव लिया। - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि जी-20 डेलिगेट्स को प्रदेश की संस्कृति, कला और शिल्प से परिचय कराने के लिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रदेश के शिल्पकारों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच दिया गया है। इससे प्रदेश की कला और संस्कृति देश और विदेश में प्रचार होगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Art and craft of Madhya Pradesh is liked by G-20 delegates
प्रदर्शनी में प्रदेश के शिल्पकारों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से समुदाय का सामाजिक और आर्थिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण है। इससे स्थानीय समुदाय को पर्यटन से जोड़कर पर्यटन स्थलों का विकास और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन में होमस्टे योजना, महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना, कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण, हमसफर परियोजना, रिस्पांसिबल सोविनियर विकास प्रोजेक्ट, क्लीन डेस्टिनेशन और ग्रामीण पर्यटन परियोजना शामिल है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed