फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बहनों के खातों में 1553 करोड़ ट्रांसफर,CM का ऐलान-अंगदान करने वाले के परिवार को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

Mon, 10 Feb 2025 04:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोनकच्छ के पीपलरांवा गांव में हितग्राही सम्मेलन में लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपए और देवास में विकास कार्यों के लिए 145 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी। साथ ही सीएम ने एलान किया कि अंगदान करने वाले के परिवार को गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा। वहीं, उनका 26 जनवरी-15 अगस्त को सम्मान होगा। 

विज्ञापन
MP News: 21st installment released in the accounts of beloved sisters, CM said - the family of the organ donor
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरांवा गांव में हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम डॉ यादव ने कहा कि ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार उन परिवारों को गार्ड ऑफ ऑनर देगी। उन परिवारों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। सीएम डॉ यादव ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में एक व्यक्ति को ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से नया जीवन मिला। उन्होंने कहा कि अंगदान को बढ़ावा देने के लिए  सरकार ये नई पहल शुरु करने जा रही है, ताकि दुर्घटना, बीमारी या अन्य वजह से जो लोग ब्रेन डेड घोषित हों या जिनके जीवन की आशा नहीं बची हों उनके परिवारों की सहमति से किसी दूसरे व्यक्ति को जीवनदान मिल जाए।

MP News: 21st installment released in the accounts of beloved sisters, CM said - the family of the organ donor
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
 कई योजनाओं के हितग्राहियों को मिली राशि
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहना योजना की करीब 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खाते में 1250 की मासिक किश्त के लिए 1553 करोड़ की राशि अंतरिक की। साथ ही सीएम डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपये अंतरित किये। उन्होंने किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये भी अंतरित किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 102 करोड़ रुपये के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।
 
MP News: 21st installment released in the accounts of beloved sisters, CM said - the family of the organ donor
देवास में हितग्राही सम्मेलन में राशि करने पर लाड़ली बहने सीएम का धन्यवाद करती - फोटो : अमर उजाला
‘कांग्रेसियों के भाग्य में कुंभ नहाना नहीं’
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी गरीबों का भला नहीं किया। जबकि हम हर गरीब के जीवन में बेहतरी कैसे आए इसके लिए हमारी सरकार 24 घंटे काम कर रही है। मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। साथ ही कुंभ स्नान को लेकर भी सीएम डॉ यादव ने कुंभ स्नान में न जाने पर कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और कहा उन लोगों को कुंभ नहाने में शर्म आती है, क्योंकि महाकुंभ में स्नान करना उनके भाग्य में नहीं है।
 
जल कलश यात्रा का समापन किया
समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्वती, कालीसिंध एवं चंबल नदी के पानी को घड़े में मिलाकर जल कलश यात्रा का समापन किया। ग्राम भंवरासा से 2 जनवरी को कलश यात्रा से जलाभिषेक अभियान की शुरूआत हुई थी, जिसका सोमवार को समापन हुआ। जल कलश यात्रा में तीनों नदियों के जल को एकत्रित किया गया तथा समापन पर तीनों नदियों के जल को एक घड़े में मिलाकर इसे रंजीत सागर डेम में प्रवाहित किया जायेगा। साथ ही जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर की मांग पर तहसील के कई गांवों के नाम बदलने की भी घोषणा की। 

प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संचालन
राजस्व मंत्री  करणसिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार नामांतरण, बँटवारा, सीमांकन आदि के कार्य रिकार्ड स्तर पर संपादित हुए हैं। प्रदेश में सायबर तहसील के कारण अब 20 दिन में नामांतरण और 30 दिन में सीमांकन का कार्य संपन्न हो रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने भी संबोधित करते हुए जलाभिषेक अभियान की जानकारी दी और क्षेत्र के लिए आवश्यक कार्यों को स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed