फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivraj Singh Son’s Marriage: नर्मदा मैया की पूजा, सुहाग की रस्म…शिवराज के बेटों की शादी की तैयारी शुरू; जानें

Mon, 10 Feb 2025 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 10 Feb 2025 02:52 PM IST
सार

Shivraj Singh Son’s Marriage: शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। इसे लेकर समारोह की शुरुआत हो गई है। जैत गांव में ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। इस समारोह में उनके दोनों समधी भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan Son Kunal Wedding Rituals Started Know Details News in Hindi
बेटों के साथ शिवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

इस समय चारों ओर शादियों की धूम है, लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह चौहान के बेटों की शादियां खास चर्चा में हैं। शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान 14 फरवरी को भोपाल में और बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान 6 मार्च को उदयपुर में विवाह बंधन में बंधेंगे। इन दोनों शादियों की तैयारियां और रस्में शिवराज सिंह के गृहगांव जैत में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ चल रही हैं।

Shivraj Singh Chauhan Son Kunal Wedding Rituals Started Know Details News in Hindi
परिवार संग शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

बिजासन माता के दर्शन और पूजन
विवाह आयोजन से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन किए और विवाह की रस्मों की विधिवत शुरुआत की। छोटे बेटे कुणाल ने परिजनों और ग्रामवासियों के साथ विधिपूर्वक ध्वजा लेकर इष्टदेव हनुमानजी, ग्राम देवी, कुल देवी, ब्हाऊ माई और बूढ़े बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही खेड़ापति माता को झूला चढ़ाने के साथ शिव मंदिर और राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Shivraj Singh Chauhan Son Kunal Wedding Rituals Started Know Details News in Hindi
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

शादी की पारंपरिक रस्में
शनिवार को शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने बेटे कुणाल की शादी की परंपरा निभाते हुए लाला हरदौल को घोड़े अर्पित कर विवाह का निमंत्रण दिया। इसके अलावा, नर्मदा मैया की पूजा कर सुहाग सामग्री अर्पित की और बेटे कुणाल व रिद्धि के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। साधना सिंह परिवार की महिलाओं और बेटियों के साथ खनमट्टी लेने गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन रस्मों की तस्वीरें साझा कीं और शादी को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan Son Kunal Wedding Rituals Started Know Details News in Hindi
शिवराज सिंह की बहुएं - फोटो : अमर उजाला

शिवराज सिंह चौहान की बहुएं
कुणाल की शादी भोपाल में जानी-मानी डॉक्टर फैमिली से संबंध रखने वाली रिद्धि जैन से होगी। रिद्धि जाने-माने चिकित्सक इंद्रमल जैन की पोती हैं। बताया जा रहा है कि कुणाल और रिद्धि की लव मैरिज है। वहीं, बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 5-6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी। अमानत लिबर्टी शूज़ कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। उदयपुर में शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल में एक भव्य रिसेप्शन होगा। चार महीने पहले दिल्ली में दोनों की सगाई हुई थी।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan Son Kunal Wedding Rituals Started Know Details News in Hindi
समधी संग शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

जैत में 9 फरवरी को हुआ था भव्य आयोजन
रविवार को 9 फरवरी को जैत में भव्य आयोजन रखा गया है। शादी के लिए बुधनी विधानसभा, सीहोर जिले और विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया है। ई-कार्ड के माध्यम से भी लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। इस आयोजन में लगभग 50,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसे प्रसिद्ध कैटरर शिव महाराज और उनकी टीम संभाल रही है। इसके लिए 2,000 से अधिक वालंटियर तैनात किए गए हैं।

शादी की तैयारियों के लिए बुधनी विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, नगर परिषदों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान ने परिवार संग बिजासन माता के दर्शन कर विवाह की रस्मों को पूर्ण किया। अब सभी की नजरें इन भव्य शादियों पर टिकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed