फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP New CM: मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी और शाह

Wed, 13 Dec 2023 02:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Dec 2023 02:34 AM IST
सार

राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज मोहन यादव को मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। समारोह में दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल 

विज्ञापन
MP New CM: Modi-Shah will come to Mohan Yadav's swearing-in ceremony, CM and two Deputy CMs will take oath
मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शिवराज, वीडी और मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की और राजेंद्र शुक्ला तथा जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद शपथ दिलाएंगे। हालांकि, कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 



शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डोम बनाया गया है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं, मंच पर भी एक दर्जन से अधिक नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेताओं के लिए लाल परेड मैदान पर ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री दो घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीब एक बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

MP New CM: Modi-Shah will come to Mohan Yadav's swearing-in ceremony, CM and two Deputy CMs will take oath
लाल परेड ग्राउंड पर पहुंचे सभी दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
एमपी के मन में मोदी की झलक 
कार्यक्रम स्थल पर 'एमपी के मन में मोदी' और 'मोदी के मन में एमपी' की झलक दिखाई देगी। प्रधानमंत्री युवा और महिलाओं को मध्य प्रदेश में भाजपा को बंपर जीत के लिए आभार प्रकट करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री 2024 को लेकर भी संदेश दे सकते हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे। 

एमपी कैबिनेट में लागू होगा गुजरात फॉर्मूला 
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के समान ही कैबिनेट के नाम भी चौंका सकते हैं। इस बार नए और युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका मिलने की संभावना है। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं साथ बैठक की है। कई दावेदारों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर ही मुख्यमंत्री के समान ही पिछली पूरी कैबिनेट को बदला जा सकता है। इसमें कुछ पुराने चेहरे को छोड़कर नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इससे केंद्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं को पार्टी में उनके आगे बढ़ने की संभावना का संदेश देना चाह रहा है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता पूरी ताकत और मेहनत के साथ काम में जुट जाए।

कैबिनेट में महिलाओं की ज्यादा हो सकती है हिस्सेदारी
भाजपा आधी आबादी को फोकस कर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रही है। लोकसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने का कानून लाया गया है। अब प्रदेश मंत्रिमंडल में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देकर बड़ा संदेश दे सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं।

शपथ समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शिवराज
कार्यवाहक सीएम शिवराज सिंह चौहान नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ समारोह की तैयारी के लिए लाल परेड ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और विशिष्ठ अतिथि पधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अभी कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि यहां आयोजन की व्यवस्था सभी के साथ मिलकर ठीक हो और गरिमापूर्ण समारोह में हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लें। मेरी ड्यूटी है कि सभी व्यवस्था देखें। हम सभी साथ हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन की तरफ से व्यवस्था देख रहे हैं। वहीं, मनोनीत मुख्यमंत्री भी व्यवस्था देख रहे हैं। 

सीएम व दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे : वीडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के हमारे नवनिर्वाचित विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने पधार रहे हैं। मध्य प्रदेश पूरा मध्य प्रदेश और पूरा मध्य प्रदेश उनके स्वागत की तैयारी में जुटा हैं और भाजपा के अथक काम करने वाले कार्यकर्ता शामिल होंगे। वीडी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed