{"_id":"62d4351ca8e4216e455fd0a4","slug":"mp-municipal-election-result-cm-expressed-gratitude-said-more-than-80-of-the-space-in-the-municipal-body-is-in-our-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Municipal Election Result: सीएम ने जताया आभार, कहा- नगर निकाय में 80% से अधिक स्थान हमारे खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Municipal Election Result: सीएम ने जताया आभार, कहा- नगर निकाय में 80% से अधिक स्थान हमारे खाते में
Sun, 17 Jul 2022 09:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:43 PM IST
सार
MP Municipal Election Result: सीएम ने जताया आभार, कहा- नगर निकाय में 80% से अधिक स्थान हमारे खाते में
विज्ञापन
भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यालय पर सीएम भी मौजूद रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के पहले चरण के नतीजे साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सात नगर निगम पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीत के बाद जनता का आभार माना है।
भाजपा की जीत का जश्न मनाते सीएम व अन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि इन चुनावों में अथक परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं और यह आह्वान करता हूं कि हम सब मिलकर पूरी विनम्रता के साथ जनता की सेवा करेंगे और विकास का नया इतिहास रचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। प्रदेश की जिन नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर जीते हैं, वहां वार्डों में भी भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। लेकिन प्रदेश की ग्वालियर, जबलपुर, सिंगरौली जैसी जिन नगरनिगमों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त ली है, उनमें भी पार्षद भाजपा के ही ज्यादा हैं। कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद हारे हैं और वार्डों में कमल के फूल वाली बटन ही दबाई गई है। चौहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर मैं पार्टी की पूरी टीम को बधाई देता हूं और यह वादा करता हूं कि नगरों के विकास और जनता के जीवन में बदलाव लाने के अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कार्यालय पर मीडिया से बात करते भाजपाई
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश कार्यालय में मना विजय उत्सव
नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, स्व.राजमाता सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, ओमप्रकाश सकलेचा, रामखिलावन पटेल, सुरेश धाकड़, महापौर मालती राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमासिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरतेंदू तिवारी, हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, श्री दिलीपसिंह परिहार, प्रद्युम्नसिंह लोधी आदि उपस्थित थे।