फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election: कमलनाथ अपने बेटे के संग तो जयवर्धन अपने पिता के साथ पहुंचे नामांकन भरने, अजय सिंह ने भी भरा पर्चा

Thu, 26 Oct 2023 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/राजगढ़/सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/राजगढ़/सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 04:48 PM IST
सार

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपना फॉर्म जमा किया। 
 

विज्ञापन
MP Election: Kamal Nath arrived with his son while Jaivardhan arrived with his father to file nomination
छिंदवाड़ा में कमलनाथ बेटे और बहू के साथ नामांकन भरने पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन फॉर्म भरे जा रहे हैं। 30 अक्टूबर तक नामांकन भरे जाना है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपना फॉर्म जमा किया। 


बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को छिंदवाड़ा के कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सांसद नकुलनाथ और उनकी पुत्रवधू प्रिया नाथ भी मौजूद रहे। कमलनाथ ने इस दौरान मीडिया से भी चर्चा की। कांग्रेस कितनी सीट जीतेगी के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान नहीं हूं कि मैं यह तय करूंगा कि कितनी सीट आएगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नामांकन रैली श्याम टॉकीज के श्री राम मंदिर से शुरू हुई जिसमें काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। रैली श्याम टॉकीज से निकलकर सीधे छोटी बाजार होते हुए मानसरोवर कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जनता भाजपा राज में त्रस्त है। यह चुनाव हमारा नहीं बल्कि जनता का है, जनता अपना भविष्य खुद सुरक्षित करेगी। 

निशा बांगरे ने भी किया मंच साझा
नामांकन भरने के पहले हुई कमलनाथ की आमसभा में डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा देने वालीं निशा बांगरे ने भी अपना मंच साझा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विचारधारा की लड़ाई मे भाजपा ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया, कमलनाथ जी का आशीर्वाद मिला। अब वही तय करेंगे कि आगे मुझे क्या करना है । मैं पूरा जीवन कांग्रेस के साथ रहूंगी। 

 
MP Election: Kamal Nath arrived with his son while Jaivardhan arrived with his father to file nomination
जयवर्धन सिंह अपने पिता और बेटे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
पिता और पुत्र के साथ पहुंचे जयवर्द्धन सिंह
पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने राघौगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा जयवर्धन सिंह के बेटे भी अपने दादा के साथ नजर आए। 

 
MP Election: Kamal Nath arrived with his son while Jaivardhan arrived with his father to file nomination
सीधी में अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे अजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सीधी में अजय सिंह ने भरा पर्चा
मप्र कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व सीएलपी लीडर अजय सिंह ने सीधी निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। सादगीपूर्ण पर्चा दाखिल करने के निर्देश के बावजूद अजय सिंह के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। नामांकन के दौरान विन्ध्य के कई कांग्रेस नेता भी सीधी पहुंचे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed