MP:'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?
उज्जैन में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी ने साईं बाबा की पूजा का विरोध करते हुए कहा कि वेदों और सनातन परंपरा में यह मान्य नहीं है। उन्होंने लोगों से मूर्तियां कुएं में डालने और फोटो जलाने की अपील की।
विस्तार
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने साईं बाबा की पूजा करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वेद और सनातन परंपरा में साईं बाबा की पूजा मान्य नहीं है। कोई भी पुजारी, पंडित और मंदिरों के पदाधिकारी उनकी पूजा न करें। अगर, किसी हिंदू के घर में साईं बाबा की मूर्ति या फोटो है, तो उसे हटा देना चाहिए। मूर्ति को कुएं में डाल दो और फोटो को आग लगा दो। हमारे हिंदू धर्म में 84 करोड़ देवी-देवता हैं, फिर हम एक फकीर की पूजा क्यों करें? उन्होंने कहा कि शंकराचार्य महाराज और मैं खुद लंबे समय से इस विषय का विरोध कर रहे हैं। अब तक हजारों मूर्तियां हटवाई जा चुकी हैं।
कथा के दौरान उन्होंने देशभर के मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले महाकाल मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के नियंत्रण में था, लेकिन अब सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करें और उन्हें फिर से अखाड़ों के हवाले करें। उन्होंने यह दावा भी किया कि तेलंगाना में कुछ स्थानों पर मंदिरों के धन से कसाईखाने तक की सुविधाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर सरकार के नियंत्रण में हैं, वहां 'हिंदू कार्ड' प्रणाली लागू की जाए। बिना हिंदू कार्ड के किसी को प्रवेश न दिया जाए।
ये भी पढ़ें: सात पहाड़ और बारिश, 'चमत्कार' के ये 10 दिन, नागद्वारी गुफा पहुंचे पांच लाख भक्त; देखें तस्वीरें
योगी सरकार की पहल का समर्थन
स्वामी प्रेमानंद पुरी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दुकानों पर मालिकों के नाम के बोर्ड लगवाने की नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में 'थूक जिहाद' जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें अब रोका जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने व्यासपीठ से भारत सरकार से अपील की कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में एक गाय होती है, वह परिवार कभी भूखा नहीं मर सकता। इस देश को बचाना है तो गाय माता को बचाना होगा। गाय ऐसी मां है, जिसका दूध, दही और घी अमृत तुल्य होता है।
ये भी पढ़ें: 13 महिलाओं को अगवा कर एंबुलेंस से UP जा रहे थे, पुलिस ने रोका रास्ता, बागेश्वरधाम से जुड़े तार; मामला क्या
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
