भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. निधिपति सिंघानिया को भारतीय स्थापत्य संस्थान ( The Indian Institute of Architects- IIA) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे कार्यों, विशेष रूप से जेके आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स (JK AYA) के जरिए नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है। मप्र की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स-एमपी चैप्टर के सम्मेलन का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. सिंघानिया का सम्मान उनके पुत्र राघवपत सिंघानिया को सौंपा। भारतीय स्थापत्य संस्थान द्वारा दी गई यह फेलोशिप डॉ. सिंघानिया की दूरदर्शिता और समर्पण को दर्शाती है, जिन्होंने भारतीय वास्तुकला के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने और नवाचार को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
MP: डॉ. निधिपति सिंघानिया को फेलोशिप सम्मान, भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Apr 2025 04:22 PM IST
सार
जेके सीमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. निधिपति सिंघानिया को भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय स्थापत्य संस्थान की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया। सीएम डॉ. यादव ने सिंघानिया के बेटे राघवपत सिंघानिया को यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
