फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में आई राशि, सीएम बोले- शासकीय बहनों के हित के लिए सरकार संकल्पित

Sat, 08 Mar 2025 03:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Mar 2025 03:39 PM IST
सार

इंटरनेशनल वुमंस डे पर प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में सीएम डॉ. मोहन यादव ने राशि भेजी। मुख्यमंत्री ने  कहा कि शासकीय बहनों को 7 दिन का आकस्मिक अवकाश और संविदा कर्मचारी बहनों को 180 दिन का प्रसव अवकाश देने का संकल्प सरकार ने किया है।

विज्ञापन
International Women's Day: CM Dr. Yadav gave many gifts to women, sent money to the accounts of 1.27 crore gir
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में करीब 1552.73 करोड़ और 26 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिलिंग के लिए 55.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बहनों के साथ है। इसके अलावा, सरकार ने शासकीय बहनों को 7 दिन का आकस्मिक अवकाश और संविदा कर्मचारी बहनों को 180 दिन का प्रसव अवकाश देने का संकल्प सरकार ने किया है। 


उन्होंने कहा कि आज बड़ा सुखद संयोग है। हमने जिस हॉस्पिटल का शुभारंभ किया, उसकी संचालिका टेस्ट ट्यूब बेबी के माध्यम से 5000 बच्चों की मां हैं। हमारे लिए सौभाग्य है कि मेरे पूरे स्टाफ की जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रही हैं। स्व-सहायता समूह और आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश में स्वावलंबन की धारा बह रही है। गंगा मोक्ष प्रदान करती है, आज का आनंद बड़ा सुखद है। सनातन संस्कृति में त्रिदेव संसार का संचालन करते हैं, लेकिन शक्ति के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है। आदि शक्ति संसार को सुरक्षा प्रदान करती है। लक्ष्मी हमें समृद्धि प्रदान करती है। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जो मातृशक्ति का सम्मान करता है। 

 
International Women's Day: CM Dr. Yadav gave many gifts to women, sent money to the accounts of 1.27 crore gir
भोपाल में महिला दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
2029 में महिलाओं के 33% आरक्षण की शक्ति दिखेंगी 
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस विभाग ने सुशासन और जागरूकता के लिए अभिमन्यु जैसे अनेकों अभियान चलाए हैं। बहनों के हाथ में अधिकार देने के बाद समाज में बदलाव आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जब साल 2029 का चुनाव होगा, तो संसद में महिलाओं को मिले 33 फीसदी आरक्षण की शक्ति दिखाई देगी। देश के संचालन की शक्ति महिलाओं के हाथों में होगी। इसी भावना के अनुरूप प्रदेश में 2 फीसदी अधिक 35 आरक्षण सरकारी नौकरियों में दिया जा रहा है। महिलाओं को संपत्ति की रजिस्ट्री में 1 फीसदी की छूट दी गई है। हमारी सरकार महिला उद्यमिता को बढ़वा दे रही है। औद्योगिकीकरण के लिए बहनों को बैंक लोन में अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की संख्या 5 लाख से ज्यादा है। देशभर में यह आंकड़ा 62 लाख से अधिक है।

 
International Women's Day: CM Dr. Yadav gave many gifts to women, sent money to the accounts of 1.27 crore gir
सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री प्रहदाल पटेल - फोटो : अमर उजाला
लाडली बहना स्कीम कभी बंद नहीं होगी 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहनों की जिंदगी बेहतर करने के लिए हर दिशा में प्रयास कर रही है। हम हर महीने लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजकर रक्षाबंधन मना रहे हैं। लाडली बहना स्कीम कभी नहीं रुकेगी। सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं होगी। नारी सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश से शुरू की गई इस योजना का देशभर में अभिनंदन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 29 लाख बहनों को उज्जवला गैस योजना की राशि भेजी गई है। अब तक 825 करोड़ की राशि हम भेज चुके हैं। राज्य सरकार संकल्प पत्र के अपने एक-एक वादे को पूरा कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day: CM Dr. Yadav gave many gifts to women, sent money to the accounts of 1.27 crore gir
लाडली बहनों के खातों में सीएम ने राशि ट्रांसफर की - फोटो : अमर उजाला
मिशन 2047 के लक्ष्य पूरा करने में एमपी का योगदान अहम होगा 
सीएम ने कहा कि प्रदेश में 44 फीसदी स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालिक किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 4 जातियां बताई हैं। गरीब, युवा, किसान और महिला (GYAN) इसमें शामिल हैं। जब हम साल 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेंगे तो इसमें मध्यप्रदेश का योगदान अहम होगा और राज्य देश में नंबर-1 बन चुका होगा। हमारी सरकार 19000 बहनों का कन्यादान कर चुकी है। कन्यादान और निकाह जब एक साथ किया जाता है तो सामाजिक समरसता का भाव प्रकट होता है। जिन बहनों को पक्का मकान नहीं मिला है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सर्वे कराकर लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को सरकार छोड़ने वाली नहीं है। दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिलाया जा रहा है। राज्य सरकार शासकीय सेविका बहनों को 7 दिवसीय आकस्मिक अवकाश और संविदा कर्मचारी बहनों को सालभर में 180 दिनों का अवकाश दे रही है।

 डिजीटल ई-न्यूज लैटर 'आजीविका अनुभूति' किया 
इस मौके स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव सांझा किए। इन महिलाओं ने अपने संघर्ष की कहानी मंच से साझा की। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने डिजीटल ई-न्यूज लैटर 'आजीविका अनुभूति' का विमोचन किया। उन्होंने डीडीयूजीकेवाय के अंतर्गत ट्रेनिंग ले चुकीं युवतियों को नियुक्ति पत्र भी दिए। इस मौके पर उन्होंने स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सीएम ने भोपाल-इंदौर-ग्वालियर-जबलपुर-उज्जैन और धार में जैविक हाट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल में चलित जैविक हाट बाजार की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
International Women's Day: CM Dr. Yadav gave many gifts to women, sent money to the accounts of 1.27 crore gir
उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर स्टॉल्स का अवलोकन किया।  मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने आजीविका मिशन के भोपाल शहर में संचालित होने वाले चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed