{"_id":"630f05a45536d635df22e2f3","slug":"ganesh-chaturthi-cm-arrived-to-collect-ganesh-idol-with-family-indore-mayor-worshiped-in-khajrana-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi: सपरिवार गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे सीएम, इंदौर महापौर ने खजराना मंदिर में की बप्पा की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Chaturthi: सपरिवार गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे सीएम, इंदौर महापौर ने खजराना मंदिर में की बप्पा की पूजा
Wed, 31 Aug 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:21 PM IST
सार
Ganesh Chaturthi: सपरिवार गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे सीएम, इंदौर महापौर ने खजराना मंदिर में की बप्पा की पूजा
विज्ञापन
सपरिवार गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे सीएम शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में गणेश चतुर्थी की रौनक खूब नजर आ रही है। आज से 10 दिनों तक घर से लेकर पंडालों तक विध्नहर्ता की आराधना की जाएगी। शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग गणेश प्रतिमाएं खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं, कई जगह पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हो चुकी है। मंदिरों में भी सुबह से दर्शनार्थी भगवान गणेश के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल खजराना, चिंताहरण और बड़े गणपति में भारी संख्या में भक्त बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
सपरिवार गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे सीएम शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर साल गणेशोत्सव के मौके पर आवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं इस साल भी सीएम शिवराज सपरिवार भगवान गणेश की प्रतिमा लेने के लिए बाजार पहुंचे और भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास से बप्पा की प्रतिमा खुली गाड़ी में लेकर सीएम आवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय भी उनके साथ मौजूद रहे।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी गणेश चतुर्थी के मौक पर भोपाल के अटल पथ के पास गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे और सिर पर गणेश प्रतिमा रखकर घर के लिए रवाना हुए। गृहमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

खजराना गणेश मंदिर पहुंचे महापौर
- फोटो : अमर उजाला
पुष्यमित्र भार्गव ने खजराना गणेश मंदिर में की पूजा
इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खजराना गणेश मंदिर में पहुंचकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा अर्चना की और गणेश जी का आशीर्वाद लिया। खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिनों तक विशेष आयोजन किए जाएंगे। सुबह गणेश पूजन और ध्वज वंदन के साथ कलेक्टर ने गणेशोत्सव का शुभारंभ किया।