मध्यप्रदेश में 76वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बीती रात से ही भारी बारिश जारी है। लेकिन आजादी की जश्न मनाने में बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर पा रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन किया। भारी बारिश के बीच सीएम ने तिरंगा फहराया।
2 of 4
पुलिस जवान को पदक से अलंकृत कर सम्मानित करते सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झंडा वंदन के बाद परेड की सलामी ली। पुलिस बल और हॉक फोर्स के जवानों को शौर्य प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन से पहले सीएम शिवराज शौर्य स्मारक पहुंचे और अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र एवं मां भारती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन् किया।
3 of 4
पूर्व सीएम कमलनाथ ने पार्टी दफ्तर में तिरंगा फहराया
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। झंडा वंदन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
4 of 4
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में ध्वजारोहण किया
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिले के आजादी की जश्न मनाया और बीजेपी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में ध्वजारोहण किया।