फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal News: पं. प्रदीप मिश्रा बोले- बच्चों को संस्कार दें, हाथ में जल का लोटा पकड़ाए कोल्ड्रिंक की बाटल नहीं

Sat, 10 Jun 2023 08:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Jun 2023 08:19 PM IST
सार

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शंकर की करूणा और कृपा संपूर्ण विश्व में व्याप्त है। उनकी कृपा दृष्टि से ही यह जगत संचालित है। जब तक शिव की कृपा नहीं होती जीवन में हम एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सकते।

विज्ञापन
Bhopal News: Pt. Pradeep Mishra said - Give values to the children, holding a glass of water in hand, not a
पं. प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के करोंद में श्री कैलाश प्रसून सारंग जी की स्मृति में भोपाल  में पांच दिवसीय शिव महापुराण का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिवमहापुराण कथा सुनी। पं. प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से कहा कि बच्चों को हरहाल में संस्कारित बनाइए। उनके हाथ में जल का लोटा पकड़ाए कोल्ड्रिंक की बाटल नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सर्वप्रथम संस्कार माता-पिता ही दे सकते हैं। जिसके बच्चे मंदिर की सीढ़ी चढ़ जाते हैं उस घर के बुजुर्ग वृद्धाश्रम नहीं जाते। मिश्रा ने कहा कि रक्त सिर्फ रक्त होता है रक्त की कोई जात नहीं होती। परमात्मा के द्वार पर जाति नहीं बल्कि कर्म देखा जाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारा अटैचमेंट अटैची से नहीं बल्कि उसमें रखी कीमती वस्तुओं से होता है वैसे ही अपनी देह में आत्मा और परमात्मा से अटैचमेंट कीजिए।

 
 
Bhopal News: Pt. Pradeep Mishra said - Give values to the children, holding a glass of water in hand, not a
करोंद में शिवमहापुराण सुनने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
पं. प्रदीप मिश्रा महाराज ने शिव कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि राजा भोज की नगरी भोपाल पर शिव की महान अनुकंपा है, जो यहां महामृत्यंजय शिव पुराण कथा आयोजित हो रही है, जिसमें पहले ही दिन इतनी बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं का पहुंचना भी भगवान शंकर की अनुकंपा है। वास्तव में आज भोपाल शिवमय हो गया है। कथा के शुभारंभ पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और उनकी धर्म पत्नी रूमा सारंग ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना की।

 
Bhopal News: Pt. Pradeep Mishra said - Give values to the children, holding a glass of water in hand, not a
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन मे मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हम उस सनातन धर्म में जन्में हैं जो सारे विश्व को दिशा प्रदान कर रहा है और भारत विश्व गुरु की भूमिका निभा रहा है। सारंग ने कथा पंडाल में पहले ही दिन पांच लाख से भी ज्यादा लोगों की उपस्थिति को देखकर अपनी ओर से आभार व्यक्त किया और श्रद्धालुओं से करबद्ध होकर बार-बार पूंछा कि किसी को किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है। हमारी पूरी कोशीश है कि आप श्रद्धावानों को कोई परेशानी न हो और यदि किसी कारण से होती भी है तो मैं बार-बार हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं।  

शिवकथा सुनाते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शंकर की करूणा और कृपा संपूर्ण विश्व में व्याप्त है। उनकी कृपा दृष्टि से ही यह जगत संचालित है। जब तक शिव की कृपा नहीं होती जीवन में हम एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सकते। उन्होंने बताया कि शिवपुराण में चौबीस हजार श्लोक हैं। उनमें से एक श्लोक ही नहीं बल्कि एक शब्द मात्र को भी अपने जीवन मे धारण करने से इस मानव देह का हेतु सिद्ध हो जाता है। 

उन्होंने कहा हमें मनुष्य का शरीर तो मिल गया लेकिन हमने इसके महत्व को नहीं समझा तो सब बेकार है। मानव देह का महत्व भगवान की भक्ति में है। उन्होंने बताया कि शिव अत्यंत दयालु महादेव हैं। शिवमहापुराण में देवराज ब्राम्हण का दृष्टांत देते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि ह्दय से किया गया मंत्रजाप हमारे जीवन को सफल बना देता है। 

बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे साधु संत
कथा पंडाल में लाखों श्रद्धालुओं के बीच साधु संत भी बड़ी संख्या में शामिल हुए गुफा मंदिर महंत रामप्रवेशदास जी महाराज, षडदर्शन साधु समाज के प्रमुख कन्हैयादास उदासीन, अखिल भारतीय संत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष महंत अनिलानंद उदासीन, महंत राधामोहन दास, महंत लोकनाथ, महत मणिराम दास व आचार्य गंगाप्रसाद दुबे, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हरदा के छात्र अनुज ने नौ मिनट तक किया शंखनाद
मध्यप्रदेश के जिला हरदा से आए कक्षा आठवीं के छात्र 13 वर्षीय अनुज तिवारी ने लगातार नौ मिनट तक शंखनाद करके उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।

एक लोटा जल सारी समस्याओं का हल
पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हर श्वास में ओम नमः शिवाय मंत्र का जप कीजिए और जीवन में जो भी समस्यायें हों उनके समाधान के लिए व्यर्थ मत भटकिए बल्कि श्रद्धा पूर्वक शिव को रोज जलार्पण कीजिए अर्थात एक लोटा जल सारी समस्याओं का हल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed