फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को CM यादव ने दिखाई हरी झंडी, 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी सरकार

Fri, 14 Aug 2026 01:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 14 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भोपाल में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal awash in the colours of the Tricolour; CM Mohan Yadav joins 'Karmashree's' massive 32-km r
सीएम मोहन यादव तिरंगा यात्रा में सेल्फी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में शुक्रवार को देशभक्ति का अनोखा उत्साह देखने को मिला। चारों ओर तिरंगा लहरा रहा था और देशभक्ति के गीतों से पूरा माहौल गूंज रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशाल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और कुछ दूरी तक पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश के हर हिस्से में तिरंगा शान से लहरा रहा है। तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि देशभक्ति की भावना लगातार मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को निवेश वर्ष के रूप में मनाया गया, जबकि वर्तमान में किसान कल्याण वर्ष के तहत किसानों के हित में कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। आने वाले समय में युवाओं को केंद्र में रखकर नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: एनएचआरसी ने ‘एनालॉग पनीर’ पर मांगे जवाब, एफएसएसएआई और राज्यों को दो हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

 
Bhopal News: Bhopal awash in the colours of the Tricolour; CM Mohan Yadav joins 'Karmashree's' massive 32-km r
तिरंगा यात्रा में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

कर्मश्री संस्था की ओर से आयोजित यह तिरंगा यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर करीब 32 किमी तक निकाली जा रही है। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे और पूरा इलाका तिरंगामय दिखाई दिया।



ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव बड़वानी में जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल, जनता की सीधे करेंगे सुनवाई


 
Bhopal News: Bhopal awash in the colours of the Tricolour; CM Mohan Yadav joins 'Karmashree's' massive 32-km r
कोलार से निकली कर्मश्री तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करना
कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने करीब 32 किलोमीटर लंबे मार्ग पर निकाली गई इस यात्रा में एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।  यात्रा मार्ग पर 1100 से अधिक स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संगठनों की ओर से स्वागत की व्यवस्था की गई। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख चौराहों पर विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। विधायक ने कहा कि  इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed