फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal News: अमूल्य गार्डन में अवैध तरीके से परोस रहे थे शराब, संचालक को नोटिस, चला बुलडोजर

Sat, 03 Jun 2023 07:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Jun 2023 07:50 PM IST
सार

आबकारी अधिकारी राजेंद्र मोरी ने बताया की अमूल्य गार्डन में रेस्टोरेंट बनाया हुआ था। यहां शराब का अवैध तरीके से व्यापार और वितरण हो रहा था। कई बार आबकारी अमले ने छापा मारकर अवैध शराब पिलाते हुए पकड़ा।

विज्ञापन
Bhopal News: Alcohol was served illegally in Amulya Garden, notice to manager, bulldozer driven
भोपाल अमूल्य ढाबे पर जिला प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बावड़िया कलां ब्रिज के पास स्थित अमूल्य गार्डन ढाबे पर बुलडोजर चलाकर निर्माण तोड़ दिया। यहां अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। साथ ही अन्य अवैध गतिविधियों का संचालन भी हो रहा था। इस संबंध में प्रशासन ने संचालक को नोटिस जारी किया था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई।  


 
Bhopal News: Alcohol was served illegally in Amulya Garden, notice to manager, bulldozer driven
जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
आबकारी अधिकारी राजेंद्र मोरी ने बताया की अमूल्य गार्डन में रेस्टोरेंट बनाया हुआ था। यहां शराब का अवैध तरीके से व्यापार और वितरण हो रहा था। कई बार आबकारी अमले ने छापा मारकर अवैध शराब पिलाते हुए पकड़ा। चलानी करवाई भी की थी। इसके बाद भी संचालक ने बिना लाइसेंस शराब पिलाना और बिक्री करना जारी रखा। अभी तीन माह पहले ही अवैध रूप से शराब पार्टी हुई थी। इस पर नोटिस भी जारी हुआ था। संबंधित संपत्ति दिल्ली के आम्या दत्ता परिवार की है। इस जमीन को किराये पर लेकर विजय कुमार मिश्रा ने अमूल्य गार्डन नाम से रेस्टोरेंट-कम-ढाबा संचालित किया था। इस ढाबे पर शराब का अवैध विक्रय, शराब का सेवन और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थी। आबकारी अधिकारियों के साथ नगर निगम के अमले ने अमूल्य गार्डन पर नशा कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पूरे रेस्टोरेंट को नेस्तनाबूत कर दिया गया है। 

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अमूल्य गार्डन स्थित रेस्टोरेंट के पास अन्य व्यवसायिक गतिविधियों और निर्माण की अनुमति भी नहीं थी। अधिकारियों ने कागज मांगे तो संचालक किसी प्रकार के कागजात पेश नहीं कर सका। अनुमति भी नहीं थी। संचालक और मैनेजर जब कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके तो कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम के अधिकारी, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed