फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bandhavgarh Tiger Reserve: खितौली पर्यटन जोन में चहलकदमी करते दिखे बाघिन तारा के दो नन्हे शावक

Fri, 10 Jun 2022 02:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 02:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा के दो शावकों की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों शावक मां के साथ चहलकदमी करते नजर आए। पर्यटकों ने इनके मूवमेंट को कैमरे में कैद कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन शावकों को वाइल्ड एनिमल बनाने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve: Two little cubs of tigress Tara were seen walking in the Khitauli tourism zone.
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा के दो शावकों की तस्वीरें सामने आई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा के दो शावकों की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों शावक मां के साथ चहलकदमी करते नजर आए। पर्यटकों ने इनके मूवमेंट को कैमरे में कैद कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन शावकों को वाइल्ड एनिमल बनाने की कोशिश कर रही है।

Bandhavgarh Tiger Reserve: Two little cubs of tigress Tara were seen walking in the Khitauli tourism zone.
हैं। दोनों शावक मां के साथ चहलकदमी करते नजर आए। - फोटो : सोशल मीडिया
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ख्यातिप्राप्त बाघिन तारा ने दो शावकों को जन्म दिया है और पहली बार गुरुवार शाम पर्यटन के दौरान उसके दोनों शावकों का मां के साथ पर्यटकों ने दीदार किया। टाइगर रिजर्व के खितौली पर्यटन जोन में रहने वाली तारा बाघिन ने डेढ़ माह पूर्व दो शावकों को जन्म दिया था और तब से वह शावकों के लालन पालन में जुटी थी। गुरुवार को पर्यटकों की जिप्सी के सामने से ही बाघिन तारा और उसके दोनों शावकों को कारवां गुजरा। पर्यटक इन्हें देख खूब रोमांचित हुए।
 
Bandhavgarh Tiger Reserve: Two little cubs of tigress Tara were seen walking in the Khitauli tourism zone.
टाइगर रिजर्व के खितौली पर्यटन जोन में रहने वाली तारा बाघिन ने डेढ़ माह पूर्व दो शावकों को जन्म दिया था - फोटो : सोशल मीडिया
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप वन मंडलाधिकारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि बाघिन तारा अपने दोनों शावकों को वाइल्ड एनिमल बनाने का प्रयास कर रही है। हालांकि दोनों शावक अभी मां की फीडिंग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने लिए टैरेटरि का कैसे इंतजाम करना है इसलिए मां उन्हें लेकर पहली बार संघर्ष के सफर में लेकर सामने आई है। बता दें बाघिन तारा बांधवगढ़ की प्रसिद्ध बाघिन है जिसने पहली बार दो शावकों को जन्म दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed