{"_id":"6af9459ba34f77251a08602c","slug":"mp-brakes-of-a-bus-full-of-passengers-fail-suddenly-driver-steers-the-vehicle-into-a-ditch-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: यात्रियों से भरी बस के अचानक फेल हुए ब्रेक, चालक ने खंती में उतारी बस, 30 यात्रियों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: यात्रियों से भरी बस के अचानक फेल हुए ब्रेक, चालक ने खंती में उतारी बस, 30 यात्रियों की बची जान
Sun, 15 Nov 2026 11:09 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:09 AM IST
सार
राजगढ़ के सारंगपुर में रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खंती में उतार दिया। हादसे में 25 से 30 यात्री सुरक्षित बच गए, जबकि एक महिला को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ जिले के सारंगपुर में रविवार सुबह बजे यात्रियों से भरी एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने समझदारी दिखाते हुए अनियंत्रित बस को सड़क किनारे खंती में उतार दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए, हालांकि खुजनेर के वार्ड दो की पार्षद रामकला बाई की कमर में हल्की चोट आई है।
रेलवे स्टेशन के पास हादसा
पुरोहित ट्रेवल्स की यह बस जीरापुर से खुजनेर होकर इंदौर जा रही थी। रविवार सुबह बस सारंगपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन के सामने पुराने एबी रोड से बस स्टैंड की ओर बढ़ते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क से नीचे खंती में उतार दिया। अचानक बस के खंती में उतरते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।