फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ कर योगी ने की नए साल की शुरूआत, किया गांवों के विकास का वादा

Mon, 01 Jan 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Jan 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath celebrates new year in gorakhpur.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखना‌थ मंदिर में पूजा-पाठ कर नए वर्ष की शुरूआत की और गांवों में बुनियादी सुविधाएं शुरू करने का वादा किया। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे थे और सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ कर अपने दिन की शुरूआत की।

yogi adityanath celebrates new year in gorakhpur.

उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि अब भी कई गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। यूपी के अलग-अलग जिलों के 1625 गांव चिह्नित किए गए हैं। इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, परिवहन और स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं। गांवों के विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। (उन्होंने ट्वीट कर लोगों को नए साल की बधाई दी।)

yogi adityanath celebrates new year in gorakhpur.

सपा, बसपा की सरकारें बनीं, लेकिन इन पार्टियों के नेताओं ने अपने विकास पर ज्यादा ध्यान दिया। भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव, गरीब, किसानों का भला हो रहा है। गोरखपुर, महाराजगंज के 18 वनटांगियां गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिया जा चुका है। ये क्षेत्र विकास से कोसों दूर थे। स्वास्थ्य, शिक्षा का अभाव था। अब गांवों में स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होंगे। विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath celebrates new year in gorakhpur.

मुसहर, अति दलित, अति पिछड़े भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। ग्रामीण विकास का कार्यक्रम लगातार चलेगा। अगले पांच सालों में यूपी के सभी गांवों विकसित हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed