{"_id":"60c1b8628ebc3ed22d0f6b7d","slug":"women-did-vat-prayer-for-the-long-life-of-their-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: वट सावित्री व्रत रखकर की अखंड सौभाग्य की कामना, वट वृक्ष का किया पूजन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: वट सावित्री व्रत रखकर की अखंड सौभाग्य की कामना, वट वृक्ष का किया पूजन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में खराब मौसम के बावजूद महिलाओं ने व्रत रहकर वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य व परिवार की उन्नति की कामना की। इसके लिए सुबह से ही वट वृक्षों के निकट भीड़ लगी रही।
महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। बता दें कि गुरूवार को एक साथ तीन संयोग पड़ रहे हैं। आज साल का पहला सूर्यग्रहण, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती पड़ रही है। ऐसे में सूर्यग्रहण के समय से पूर्व ही व्रत व पूजन करना लाभकारी माना जा रहा है।
आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि ज्येष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। महिलाएं ये व्रत पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य व परिवार की उन्नति के लिए रखती हैं। इस दिन वट वृक्ष की पूजा करना श्रेयस्कर माना जाता है।
अमावस्या तिथि 9 जून को दिन में 1 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होकर 10 जून को शाम 4 बजकर 22 मिनट तक है। वहीं, 10 जून को सूर्यग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शाम 6 बजकर 41 मिनट तक है। ऐसे में सूर्यग्रहण के पूर्व ही महिलाओं को व्रत व पूजन करना उचित होगा। इसके लिए सुबह से ही वट वृक्षों के निकट महिलाएं मौजूद रहीं।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
महिलाओं ने सुबह स्नान कर बांस की टोकरी में सप्त धान्य रखकर ब्रह्मा व सावित्री की मूर्ति की स्थापना तथा दूसरी टोकरी में सत्यवान व सावित्री की मूर्तियों की स्थापना की फिर यह टोकरियां वट वृक्ष के नीचे रखकर वृक्ष की जड़ में जल दिया और सावित्री व सत्यवान की पूजा की।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
पूजा में जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भीगा चना, फूल व धूप चढ़ाया। वटवृक्ष के तने पर सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।