फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्यूटी के साथ मां का फर्ज निभा रही महिला सिपाही की तस्वीर वायरल, डीजीपी ने लिया ये बड़ा फैसला

Mon, 29 Oct 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Oct 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
woman cop, who was with her child on duty to get posting near her home
अर्चना की यह तस्वीर हुई थी वायरल - फोटो : amar ujala
झांसी कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की ममता की तस्वीरें देखने के बाद डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने उसे गृह जिला के नजदीक तैनाती के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि हर जिले की पुलिस लाइन में पालनागृह खोलने पर विचार किया जाएगा। 
woman cop, who was with her child on duty to get posting near her home
डेमो
जानकारी के अनुसार, कानपुर की रहने वाली अर्चना 2016 बैच की सिपाही हैं। उनकी शादी गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करने वाले निलेश से हुई थी। छह महीने पहले अर्चना ने बेटी अनिका को जन्म दिया। बेटी के जन्म के कुछ ही दिन बाद अर्चना ड्यूटी पर वापस आ गईं। पति के गुड़गांव में होने से बेटी की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी अर्चना की है। 
woman cop, who was with her child on duty to get posting near her home
अर्चना की यह तस्वीर हुई थी वायरल - फोटो : amar ujala
अर्चना की मौजूदा तैनाती झांसी कोतवाली में है। वह काउंटर पर जहां रजिस्टर और अन्य सामान रखे जाते हैं, वहां अपनी छह माह की मासूम बिटिया को लिटा देती हैं और फरियादियों की फरियाद सुनती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman cop, who was with her child on duty to get posting near her home
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : डेमो
26 अक्तूबर को किसी ने अर्चना और उनकी बच्ची की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दी। ‘अमर उजाला’ ने 28 अक्तूबर के अंक में अर्चना की खबर तस्वीर के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की। इसे देखने के बाद डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने रविवार सुबह अर्चना से फोन पर बात की और उनके इस जज्बे की तारीफ की।
विज्ञापन
woman cop, who was with her child on duty to get posting near her home
महिला सिपाही अर्चना की बच्ची - फोटो : amar ujala
डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्चना को आगरा में तैनाती दी जाए। आगरा में अर्चना का मायका है। ऐसे में वह बेहतर ढंग से बच्ची की देखभाल के साथ ही पुलिस की अपनी जिम्मेदारियों को भी निभा सकेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed